26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिन-दहाड़े घर के आगे युवक को मारी गोली, पुलिस को नहीं लगा हत्यारों का सुराग

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/  
2 min read
Google source verification
hanumangarh junction me hatya ka mamla

दिन-दहाड़े घर के आगे युवक को मारी गोली, पुलिस को नहीं लगा हत्यारों का सुराग

दिन-दहाड़े घर के आगे युवक को मारी गोली, पुलिस को नहीं लगा हत्यारों का सुराग
- कई संदिग्धों से पुलिस कर चुकी पूछताछ
- मामले का अब तक नहीं हो सका खुलासा
हनुमानगढ़. जंक्शन की ढिल्लो कॉलोनी में 26 दिसम्बर को युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले अज्ञात हमलावरों की डेढ़ माह बीतने के बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अब तक आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस की कई टीम मामले को सुलझाने में लगी हुई है। मगर अभी तक प्रकरण का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार को भी ट्रेस आउट नहीं कर सकी है। जंक्शन पुलिस ने मृतक के परिजनों के शक के आधार पर कई संदिग्धों को वारदात के बाद राउंडअप किया था। लेकिन उनके हत्या की वारदात में शामिल होने को लेकर जांच में कोई सुबूत नहीं मिले। इस कारण यह मामला पेचीदा हो चुका है।
गौरतलब है कि मृतक के पिता पृथ्वीराज ने रिपोर्ट दी कि 26 दिसम्बर की रात करीब साढ़े सात बजे सफेद रंग की कार में सवार होकर चार अज्ञात जने आए। उन्होंने पुत्र रवि कुमार डमोलिया को घर से बाहर बुलाकर पिस्तौल से उसके सीने पर गोली मार दी। चार में से दो जनों के पास पिस्तौल थी। वारदात के बाद वे पिस्तौल हवा में लहराते हुए फरार हो गए। रवि को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात जनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 34 व 27 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मृतक के पिता ने भूमि व पैसे संबंधी विवाद को लेकर फतेहपुर ढालिया निवासी सहित कुछ जनों पर हत्या का संदेह जताया है। उनके अनुसार कुछ दिन पहले डबलीकलां रोही स्थित अपनी जमीन का सौदा किया था। हनुमानगढ़ के आसपास दूसरी जमीन तलाश रहे थे। इसको लेकर फतेहपुर ढालिया निवासी एक जने को साई पेटे 50 हजार रुपए भी दिए थे। उसने जो जमीन दिखाई उसको लेकर विवाद था। इसलिए उससे पैसे वापस मांगे। मगर वह पैसे देने में आनाकानी कर रहा था। इसलिए घटना से दो दिन पहले विवाद भी हुआ था।