26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सभी 43 केंद्रों की कड़ी निगरानी, 65.24 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/  
less than 1 minute read
Google source verification
exaam

सभी 43 केंद्रों की कड़ी निगरानी, 65.24 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

सभी 43 केंद्रों की कड़ी निगरानी, 65.24 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन रहा मुस्तैद
हनुमानगढ़. जिले में रविवार को ४३ केंद्रों पर प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा हुई। इसमें ६५.२४ प्रतिशत अभ्यर्थियों ने उत्साह पूर्वक परीक्षा दी। परीक्षा के लिए जिले में १४०१६ अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था। जिसमें से ९१४४ अभ्यर्थी उपस्थित और ४८७२ अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड जयपुर की ओर से प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित करवाई गई। परीक्षा को लेकर जिले में १४०१६ अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र जारी किया गया है। कंट्रोल रूम प्रभारी पवन कौशिक ने बताया कि पूर्व की भांति इस परीक्षा में भी ड्रेस कोड लागू किया गया है। परीक्षा को लेकर प्रश्नपत्र और अन्य सामग्री भिजवा दी गई है। परीक्षा के दौरान नकल की रोकथाम को लेकर सात उडऩदस्ता टीमें गठित की गई है। जो परीक्षा अवधि में सभी केंद्रों की निगरानी को मुस्तैदी देगी। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर पुलिस का जाब्ता भी तैनात रहा। पेपर को लेकर टाउन में १७ व जंक्शन में २६ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे ।
शिक्षा अधिकारियों ने डे्रस कोड की पालना अनिवार्य रूप से करवाने में काफी सख्ती दिखाई। कांच व लाख की पतली चूडिय़ां पहनकर आने की छूट दी गई। किसी प्रकार के जेवरात व कान की बालियां, अंगूठी, ब्रेसलेट पहनकर आने पर परीक्षा केंद्र के बाहर ही उतरवा लिया गया। कुछ जगह परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में तलाशी के समय कोट, स्वेटर व जर्सी उतारकर तलाशी देनी पड़ी। परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थी को पारदर्शी बालपेन, ई-प्रवेश पत्र, पहचान पत्र, एक रंगीन फोटो के अलावा कुछ भी परीक्षा केंद्र में नहीं ले जाने दिया गया।