5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाबी विषय की सामान्य वर्ग में कट ऑफ 160.18 रहने की संभावना

पंजाबी में चयनित डेढ़ गुणा अभ्यर्थियों को बुलाया दस्तावेज सत्यापन के लिए
2 min read
Google source verification
demo pic

demo pic

जिला परिषद की ओर से 18 मार्च 2018 को करवाई गई थी पुन: परीक्षा
हनुमानगढ़.

वर्ष 2012 में जिला परिषद की ओर से पहली बार तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में पंजाबी विषय की परीक्षा करवाने के बाद मामला कोर्ट में चला गया था। इसके बाद 18 मार्च 2018 को 85 पदों के लिए यह परीक्षा फिर करवाई गई। जिसमें 439 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा दी। जिसका परिणाम जिला परिषद की ओर से जारी कर दिया गया है। अब अभ्यर्थी कट ऑफ का इंतजार कर रहे हैं। जल्द कट ऑफ को अंतिम रूप देने में जिला परिषद की टीम जुटी हुई है। पंजाबी विषय में सामान्य कैटगिरी का कट ऑफ 160.18 तक जाने की संभावना है। इसी तरह ओबीसी का 156.34, दिव्यांग 142.59, एससी 142.78 व एसटी का 119.72 प्रतिशत कट ऑफ रहने की संभावना है।

सफाई कर्मचारी भर्ती फार्म में मिले फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र...

जिला परिषद के अधिकारी व कर्मचारी कट ऑफ को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। विज्ञापित पदों के मुकाबले डेढ़ गुणा अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। जिला परिषद में भर्ती प्रकोष्ठ प्रभारी विनोद कुमार गोदारा के अनुसार पंजाबी विषय के चयनित अभ्यर्थियों को स्कूलों में नियुक्ति देने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कट ऑफ शीघ्र जारी कर रहे हैं।

रेलगाडिय़ों में बिना अनुमति बिक रहे खाद्य पदार्थ

भर्ती केलेंडर के अनुसार 25 जून को चयनितों का दस्तावेज सत्यापन करने, 28 को जिला परिषद की जिला स्थापना समिति की बैठक आयोजित कर चयन सूची का अनुमोदन करने, 29 को काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए स्कूल आवंटन करने व तीन जुलाई को पंचायत समितियों की ओर से नियुक्ति आदेश जारी करने को लेकर निर्देशित किया गया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में पहली बार पंजाबी विषय की परीक्षा आयोजित करवाई गई थी। इसमें अधिकांश प्रश्न एक ही गाइड से आने के कारण मामला कोर्ट में चला गया था। लंबे समय तक मामला कोर्ट में रहा। इसके बाद अब दोबारा परीक्षा करवाकर भर्ती प्रक्रिया शुरू करवाई गई है।