6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करीब छह लाख रुपए कीमत वाली पंद्रह बाइक समेत चार युवक धरे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
crime

करीब छह लाख रुपए कीमत वाली पंद्रह बाइक समेत चार युवक धरे

अंतरराज्यीय दुपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश
- मास्टरमांइड की तलाश, चारों आरोपित हैं हरिपुरा गांव के युवक

संगरिया. पुलिस ने अंतर्रराज्यीय दुपहिया चोर गिरोह को गिरफ्तार कर उनसे करीब छह लाख रुपए कीमत वाली पंद्रह मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता हासिल की है। ये बाइक चोर युवक गांव हरिपुरा के रहने वाले हैं। जो आदतन बाइक चोर हैं। जिन्हें न्यायालय में पेश कर पुलिस ने बुधवार तक का पुलिस रिमांड प्राप्त किया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस उपाधीक्षक देवानंद ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों गांव हरिपुरा के वार्ड 13 निवासी भीमसेन (25) पुत्र बलराम भाट, वार्ड 10 निवासी राहुल (20) जाखड़ पुत्र मनोज उर्फ पिंका जाट, वार्ड 11 निवासी प्रहलाद (27) पुत्र काशीराम मेघवाल व वार्ड 3 नाथवाना हाल हरिपुरा निवासी रघुवीर (20) पुत्र मांगीलाल बावरी ने बताया कि वे उनके गांव के ही एक मास्टरमाइंड युवक की निशानदेवी व कहने पर मोटरसाइकिल चुराकर उन्हें ठिकाने लगाने या बेचने का धंधा करते हैं।

वे अपने पास मास्टर की रखते हैं जिससे बाइक का लॉक तोडक़र उसे लेकर नौ दो ग्यारह हो जाते हैं। उन्होंने सीएम रैली के दौरान व उससे पहले व बाद में कई बाइक्स पर हाथ सा$फ किया है। बरामद बाइक्स में से तीन संगरिया कस्बे से चोरीशुदा हैं। मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा अनुसंधान जारी है। जिसके पकड़े जाने पर दर्जनों चोरी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना पुलिस ने जताई है।
यूं चला पता - पुलिस टीम ने वाहन चोरी की वारदात, तरीका, घटनास्थल का गहनता से विश्लेषण किया।

तकनीकी माध्यम व मुखबिर की सहायता से खंगालना शुरु किया। इसी दौरान 23 सितंबर को पता चला कि पंजाब-हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों से गांव भाखरांवाली के भरत भाखर, करणजीत, मनीष व हरिपुरा के प्रहलाद, राहुल आदि मोटरसाइकिलें चोरी कर लाते हैं तथा आगे लोगों को बेचकर चांदी कूटते हैं। इनमें से कुछ लोग अभी गांव हरिपुरा से भाखरांवाली रोड पर सडक़ किनारे बरगद पेड़ के पास खड़े हैं व चोरी की बाइक खरीद-फरोख्त का सौदा आए हुए कुछ लोगों से तय कर रहे हैं।

जिनके पास अभी भी चोरी की बाइक्स हैं, तुरेंत दबिश देने पर उन्हें पकड़ा जा सकता है। इस पर तुंरत तैयार टीम मौके पर पहुंची और चारों आरोपितों को धर लिया। उन्हें राउंडअप कर उनके कब्जे से मौके पर ही 4 मोटरसाइकिलें जब्त की गई। इसके बाद पूछताछ में उनसे 11 मोटरसाइकिलें और बरामद की गई।

इन्होंने किया खुलासा - क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों के बाद आईजी से मिले निर्देश पर थाना प्रभारी अरुण चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जिसमें ढाबां चौकी प्रभारी एएसआई विजेंद्रकुमार, हवलदार मानसिंह, कांस्टेबल कृष्णकुमार, लायकसिंह व अविनाश तथा आसूचना अधिकारी संजयकुमार, संगरिया थाना के हवलदार विजयसिंह, कांस्टेबल संदीपकुमार, सुखचरणसिंह, अमनदीप शामिल रहे।