5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिंस पर सट्टा लगाते दो पकड़े

-मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई...
2 min read
Google source verification
arrest

जिंस पर सट्टा लगाते दो पकड़े

संगरिया.

अवैध तरीके से एमसीडीईएक्स बोल्ट चलाकर जिंसों पर सट्टा लगाने के आरोप में पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी महेंद्रदत्त शर्मा ने बताया कि उन्हें कोर्ट रोड मुख्य बाजार के सामने वाली सड़क पर ब्रांड पॉइंट रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर एमसीडीईएक्स बोल्ट चलाकर बिना लाइसेंस व परमिट जिंसों के अवैध वायदा सौदे करवाने की सूचना मुखबिर से मिली।


पुलिस टीम ने सोमवार देर शाम आठ बजे के बाद कार्रवाई की। दुकान के अंदर पीछे की ओर बने कैबिन में उन्हें लैपटॉप चलाते व मोबाइल पर बातें कर सौदा लिखते वार्ड 21 निवासी सुखजिंद्रसिंह पुत्र रघुवीर सिंह जटसिख तथा वार्ड पांच निवासी धीरज पुत्र प्यारेलाल सैन मिले।
पुलिस को देख वे हड़बड़ा गए। उन्होंने पूछताछ में बताया कि उनके यहां एमसीडीईएक्स के जरिए जिंसों का वायदा सौदे होते हंै। इसके लिए कांट्रेक्ट का समय भाव बताने के साथ किसी सदस्य को दर्ज न कर सीधे सट्टे के रूप में लिखते हैं। इस पर पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप, डोंगल, चार मोबाइल फोन, रजिस्टर व अन्य लिखित पेज बरामद किए।


धोखाधड़ी कर लाखों रुपए की लगाई चपत
पीलीबंगा.

अधिक ब्याज का लालच व ऋण देने के बहाने कम्पनी के कार्मिक ने एक जने को लाखों रुपयों का चूना लगा दिया। प्रकरण के अनुसार सूरतगढ़ निवासी ताराचंद पुत्र हजारीराम कुम्हार ने मंगलवार को रिपोर्ट दी कि बड़ोपल निवासी कुलदीप मजहबी का उसके यहां आना जाना था। उसने पीलीबंगा स्थित एक कम्पनी में स्वयं को कार्मिक बताया तथा कम्पनी में एफडीआर, आरडी तथा ऋण आदि के बारे में जानकारी दी एवं अधिक ब्याज देने का लालच देकर बैंकों की भांति लेनदेन की बात कह अधिक ब्याज देने का लालच देकर क उसके स्वयं व रिश्तेदारों के कई खाते खोल दिए। उसने अपने व रिश्तेदारों तथा अन्य व्यक्तियों के खाते कुलदीप मजहबी के पास खुलवा दिए। आरोप है कि परिपक्वता तिथि समाप्त होने के बाद जब उसने रुपए मांगे तो आरोपित ने रुपए देने से इंकार कर दिया।