
hanumangarh
हनुमानगढ़. पिछले चार-पांच दिनों से दिन के तापमान में बढ़ोतरी के बाद गुरुवार को बारिश के साथ चली तेज हवा ने धूजणी छुड़ा दी। शहर में गुरुवार सुबह से ही बादलवाही रही। दिन-भर सूरज के दर्शन नहीं हुए। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई जो रुक-रुक कर शाम तक चलती रही। वर्षा के साथ तेज हवा ने ठंड बढ़ा दी। कमोबेश शुक्रवार को भी यही स्थिति रही। लोग गर्म कपड़ों से लदे नजर आए।
कड़ाके की सर्दी के कारण सड़कों पर आवाजाही कम है। आलम यह है कि बाजार में यहां-वहां लोग अलाव तापते दिख रहे हैं। सर्दी के कारण मूंगफली, सूप आदि की दुकानों पर भीड़ है। कृषि अधिकारियों की माने तो बरसात से फसलों को काफी लाभ होगा। गुरुवार को हुई बरसात से उपखंड क्षेत्र में गेहूं व सरसों की फसल को फायदा पहुंचा है।
किसानों ने बताया कि पछेती फसल के लिए गुरुवार की बरसात वरदान साबित हुई है, वहीं बरसात के बाद हवाओं के चलने से बलियों पर आई हुई गेहूं व सरसों की फसल कुछ स्थानों पर जमीन पर गिर जाने से उत्पादन व गुणवता का कुछ नुकसान होने की संभावनाए जताई जा रही है। दिन के तापमान में गिरावट जरूरी थी।
रावतसर. पिछले काफी दिनों से सामान्य मौसम के बाद गुरुवार को अचानक मौसम ने पलटी मारी। दिन-भर आसमान में बादल छाए रहे व ठण्डी हवा चली। शाम होते ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे मौसम में ठण्ड बढ़ गई। मौसम के बदले मिजाज से किसानों के चहरों पर रौनक दिखाई दी। इससे फसलों को काफी फायदा होगा। किसान राजेन्द्र प्रसाद, प्रेम कुमार, दिनेश, मगतुराम आदि ने बताया कि पिछले काफी दिनों से दिन में गर्मी व रात में ठण्ड के कारण फसले खराब हो रही थी। वर्षा होने से तापमान में परिवर्तन होगा।
पीलीबंगा. शहर में गुरूवार को बादलवाही के साथ हुई बरसात ने मौसम का मिजाज अधिक ठण्डा कर दिया। गुरूवार को सुबह से ही आसमान में हल्के काले बादल छाए रहे। दोपहर बाद हल्की बरसात शुरू हो गई इससे ठण्ड बढ गई। यही स्थिति शुक्रवार को रही। लोगों ने होटलों पर चाय पीकर ठण्ड का एहसास कम किया। रेवड़ी व मूंगफली की रेहडिय़ों पर भी बिक्री रही। शहर की तहबाजारी में कीचड़ पसर गया इससे वाहनचालकों को आवागमन में परेशानी हुई।
क्षेत्र में गुरुवार को हुई बरसात से जगह जगह कीचड़ फैलने से कस्बे के नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं बरसात से किसानों के चेहरे चमक उठे। गुरुवार को हुई बरसात से कस्बे की तहबजारी, खरलियां रोड़, वार्ड 12, 25 सहित अन्य स्थानों पर कीचड़ पसर गया।
डबलीराठान. मौसम पलटने से कस्बे सहित आसपास के गावों में बूंदाबादी हुई। इससे शुक्रवार को क्षेत्र में ठंड बढ गयी है। मौसम के बदलाव से ठंड का असर बढ़ गया है। हाड कंपा देने वाली हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया।
Published on:
01 Feb 2019 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Hanumangarh: ढाणी में बना रहे थे ड्रग्स, पुलिस ने रसायन, एमडी और अफीम पकड़ी, सरकारी टीचर भी गिरफ्तार

