हनुमानगढ़.
रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीगंगानगर-फिरोजपुर एक्सप्रेस का विस्तार कर इसे अब हनुमानगढ़ तक कर दिया गया है। फिरोजपुर से यह ट्रेन (गाड़ी संख्या 14601) 29 जुलाई को प्रात: 05:10 बजे रवाना होकर श्रीगंगानगर 08:55 बजे पहुंचेगी। इसके बाद श्रीगंगानगर से यह ट्रेन 09:05 बजे रवाना होकर सादुलशहर 09:22 बजे पहुंचेगी और 09:24 बजे रवाना होकर हनुमानगढ़ 10:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में हनुमानगढ़ से (गाड़ी संख्या 1460) 11: 20 बजे रवाना होकर सादुलशहर 11:55 बजे पहुंचेगी व 11:57 बजे रवाना हो जाएगी। इसके बाद श्रीगंगानगर 12:30 बजे पहुंच कर 12:40 बजे रवाना होगी तथा फिरोजपुर शाम को 16:35 बजे पहुंचेगी।