25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव 2019: इस भाजपा प्रभारी ने किया बड़ा ऐलान! कार्यकर्ताओं में फूंका ये जीत का मंत्र

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
employment

Govind Singh Dotasara statement

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जिले में प्रभारी मंत्री गोविंद डोटासरा ने गुरुवार को कांग्रेस की बैठक में कहा कि संगठन को सर्वोपरि मानने वाला नेता ही आगे बढ़ता है। इस बात का ध्यान हर कार्यकर्ता को रखने की सलाह दी। मंत्री ने कहा कि Loksabha Election 2019 की तैयारियां अंतिम चरण में है। प्रत्याशी चयन की कवायद भी चल रही है। आज हुई बैठक का कारण भी यही था। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में यूपीए की सरकार ही बनेगी। बैठक के बाद मंत्री ने अधिकारियों की बैठक भी ली। इसमें पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही।

उधर, राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार साफिया जुबेर खान चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुखवंत सिंह को 12251 वोटों से हराया।

बसपा तीसरे नंबर पर रही

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवार और पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह तीसरे नंबर पर रहे। साफिया इससे पहले पूर्व जिला प्रमुख रह चुकी हैं। वे पूर्व विधायक एवं एआईसीसी के सचिव जुबेर खान की पत्नी हैं।

कांग्रेस बनी शतकवीर
चुनाव में साफिया जुबेर खान की जीत के साथ ही कांग्रेस के 100 विधायक हो गए हैं। प्रदेश की कुल 200 विधानसभा सीटों में 199 पर 7 दिसंबर को चुनाव हुए थे, लेकिन अलवर जले के रामगढ विधानसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के निधन के बाद चुनाव स्थगित किया गया था।