3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिर्जावाली मेर में युवक की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

२२ घण्टे बाद हुआ था पोस्टमार्टम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 24 May 2018, 1:16 PM IST

murder

murder

टिब्बी. क्षेत्र के गांव मिर्जावाली मेर में रविवार रात को अवैध शराब कारोबारियों द्वारा गांव के महेन्द्र नायक की सरेआम पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।जब कि अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई है। मामले की जांच कर रहे पुलिस उपअधीक्षक देवानंद के अनुसार महेन्द्र नायक की हत्या के आरोप में मुख्य आरोपी धोलू भादू पुत्र रामप्रताप जाट, सोनू कुम्हार व भीम जाखड़ को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने धोलू भादू को मंगलवार को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश कर तीन दिनों का पुलिस रिमाण्ड लिया है जब कि दो अन्य आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया है जिन्हे गुरूवार को अदालत में पेश किया जाएगा।हत्या के बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें जुटी हुई है।पुलिस के अनुसार शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घर-घर जाकर बेचते थे शराब
मिर्जावाली मेर में अवैध शराब का धंधा जोरों से जारी था तथा धोलू भादू, सोनू कुम्हार, भीम जाखड आदि गांव के घर घर जाकर शराब बेचते थे। रविवार शाम को भी वे अवैध शराब बेच रहे थे। जांच अधिकारी देवानंद के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि रविवार शाम को आरोपियों का महेन्द्र नायक से उनकी गली में शराब बेचने को लेकर झगडा हुआ था।

जिसे ग्रामीणों ने एक बारगी बीच बचाव कर शांत कर दिया लेकिन रात करीब नौ बजे आरोपी बोलेरो जीप में सवार होकर आये तथा महेन्द्र नायक के घर में घुसकर मारपीट की तथा उसे उठाकर ले गये।बाद में उसे डराने के लिए गांव की गुवाड में फिर मारपीट की लेकिन ज्यादा चोटे आने से उसकी मौत हो गई।


अवैध शराब कारोबारियों द्वारा गांव के युवक की सरेआम पीट पीटकर हत्या करने से पूरा गांव आक्रोशित हो गया तथा मृतक युवक के शव के साथ गांव के गुवाड में धरने पर बैठ गये। ग्रामीण करीब २२ घण्टे धरने पर रहे। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिसकर्मियों के साथ झडप भी हुई। बाद में हत्या के मुख्य आरोपी धोलू भादू को राउंडअप किये जाने के बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन स्थगित किया तथा मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा उसका अंतिम संस्कार किया गया।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़