5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहू को घर छोड़ पड़ोसी संग फरार हुई सास

संगरिया की क्राइम न्यूज़ के लिए आगे पढ़ते रहिए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 9 Dec 2017, 3:29 PM IST

mother in law left home for her lover in sangria

mother in law left home for her lover in sangria

संगरिया. डबवाली गांव में बहू को घर छोड़कर सास पड़ोसी युवक संग फरार हो गई। युवक दो बच्चों का पिता है तो महिला भी चार बच्चों की मां है। बड़े बेटे की शादी हो चुकी जबकि युवक महिला से 12 साल छोटा है। पारिवारिक रिश्ते में दोनों देवर-भाभी बताए जा रहे हैं। समाज के लोग दोनों के इस कदम की आलोचना कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार दोनों के लंबे समय से संबंध थे।

#Crime अंतर्राज्यीय डकैती गैंग के मुखिया सहित दो पकड़े, रिमांड पर

कुछ समय पहले मनरेगा तहत कार्य करते दोनों आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनकी पिटाई भी की थी। दोनों की मोबाइल से बातचीत होती थी। परिजनों के हाथ ऑडियो रिकार्डिंग लगी थी। कई बार पंचायत हुई पर दोनों नहीं माने। युवक की पत्नी उससे अलग रहती है। महिला किसी से मिलने की बात कहकर घर से गई थी। दूसरी ओर युवक भी गायब मिला तब परिजनों को संदेह हुआ। दोनों को तलाशा पर वे नहीं मिले।

Video: हालात कैसे भी लेकिन कार्य सुचारू चल रहा है...

सिरसा-जोधपुर रोडवेज बस सेवा बंद
संगरिया. राजस्थान में लंबे रूट पर चलने वाली घाटे का सौदा बनती जा रही सिरसा से जोधपुर ? जाने वाली रोडवेज बस सेवा बंद हो गई है। घाटे को कम करने के लिए राजस्थान के शेष रूटों पर चलने वाली बसों के फेरों में बदलाव किया है। इन्हें अन्य रुटों पर भेजना शुरू कर सिरसा से जोधपुर को जाने वाली बस का डबवाली तक आवागमन निर्धारित किया गया है ताकि एक माह बाद समीक्षा में बसें घाटे की बजाय मुनाफा दिखा सकें।

Video: बीज के नाम पर गेहूं खरीद खुले में बेचने का आरोप!

गौरतलब है कि सिरसा डिपो से राजस्थान रूटों पर जाने वाली बसों की रिपोर्ट विभाग के मुख्यालय की ओर से तलब की गई। डिपो प्रशासन ने छह बसों को सर्वाधिक घाटे में बताया। कार्यकारी जीएम जगबीरसिंह अहलावत के अनुसार सिरसा से जोधपुर आने-जाने वाली रोडवेज बस घाटे में चल रही थी। प्राप्ति कम रहने से बस को बंद कर सिरसा-डबवाली रूट पर चालू किया है।

Video: ईमित्र संचालकों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए मामले
संगरिया. राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकरणों को राजीनामा के जरिए निस्तारित किया गया। अपर जिला व सैशन न्यायाधीश महेंद्रकुमार सिंघल व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेश कुमार गजरा की अध्यक्षता में विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रकरण प्रस्तुत हुए। जिनमें राजीनामा से कई मामले निपटाए। इस मौके पर पूर्व बार संघ अध्यक्ष इंद्रपाल बेनीवाल, पूर्व पार्षद लखन करवा, एडवोकेट नवीन सेठी, आत्मासिंह गोदारा, सदस्य परमजीतकौर व देवेंद्रसिंह सहित अनेक अधिवक्ता व परिवादी मौजूद रहे।

Video: बस स्टेंड के सौन्दर्यकरण में भ्रष्टाचार की जांच