25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नपा अध्यक्ष व डबल मर्डर के आरोपित पार्षद की गोली मारकर हत्या

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Rajender pal nikka

•

Updated: 24 Sep 2018, 2:23 PM IST

crime

नपा अध्यक्ष व डबल मर्डर के आरोपित पार्षद की गोली मारकर हत्या

- रावतसर एसडीएम कार्यालय में अज्ञात जनों ने किया हमला
- छह फायर किए, पांच गोलियां लगी, जिला अस्पताल में मौत
हनुमानगढ़. रावतसर नगर पालिका अध्यक्ष के पति व पार्षद हरवीर सहारण की सोमवार को रावतसर एसडीएम कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह किसी कार्य से एसडीएम कार्यालय गए हुए थे। अचानक कार में सवार होकर अज्ञात जनों ने उन पर छह फायर किए। पांच गोली हरवीर सहारण को लगी। उनको निजी वाहन से सीधे जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार रावतसर कस्बे के वार्ड २१ में पेयजल संबंधी समस्या को लेकर पार्षद हरवीर सहारण एसडीएम से मिलने गए थे। वार्ड में पेयजल पाइप लाइन डाली जा रही है। इसको लेकर नागरिक दो गुटों में बंटे हुए थे। इस मसले के समाधान को लेकर वार्ता करने एसडीएम के पास हरवीर सहारण गए थे। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जब वे अपनी कार से उतर कर एसडीएम कार्यालय पहुंचे तभी सफेद रंग की कार में सवार होकर पांच-छह अज्ञात व्यक्ति आए।

पहली गोली हरवीर सहारण के पेट में लगी। जबकि दूसरी गोली पास से निकल कर एक अन्य व्यक्ति की अंगुली छूती निकल गई। इसके बाद चार गोली जमीन पर पड़े हरवीर सहारण के सिर पर मारी। इसके बाद अज्ञात हमलावर फरार हो गए। गंभीर घायल हरवीर सहारण को जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद जिला अस्पताल में हरवीर सहारण के समर्थकों की भीड़ लग गई।

कानून व्यवस्था के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस जाब्ता जिला अस्पताल तथा रावतसर क्षेत्र में तैनात किया गया है। गौरतलब है कि जून में एसओजी की टीम हरवीर सहारण को प्रेम कालीरावणा हत्याकांड में गिरफ्तार कर ले गई थी। पूछताछ में आरोपित ने लीलाधर सोनी की हत्या करना भी स्वीकारा था। कई दिन न्यायिक अभिरक्षा में रहने के बाद गत माह ही हरवीर सहारण जमानत पर छूटकर आए थे।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग