26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशा मुक्ति केंद्रों की करेंगे निगरानी, प्रेसवार्ता में कलक्टर जाकिर हुसैन ने दी जानकारी

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/  
2 min read
Google source verification
nasha mukti

नशा मुक्ति केंद्रों की करेंगे निगरानी, प्रेसवार्ता में कलक्टर जाकिर हुसैन ने दी जानकारी

नशा मुक्ति केंद्रों की करेंगे निगरानी, प्रेसवार्ता में कलक्टर जाकिर हुसैन ने दी जानकारी
हनुमानगढ़. कलक्टर जाकिर हुसैन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि नशा मुक्ति केंद्रों की निगरानी को लेकर टीम बनाई जाएगी। जो इनकी समय-समय पर निगरानी करेगी। इस संबंध में सीएमचओ को निर्देश दिए गए हैं कि जिले में कितने नशा मुक्ति केंद्र चल रहे हैं, इनकी क्या स्थिति है सहित अन्य जानकारी जुटाई जाएगी। फिलहाल इनकी निगरानी की व्यवस्था नहीं है। जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी विभागों के समन्वय से काम किया जा रहा है। जिससे समाज में नशे के खिलाफ माहौल बनाया जा सके। कलक्ट्रेट सभागार में मीडिया से बातचीत में कलक्टर जाकिर हुसैन ने मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नशे से समाज को नुकसान ही नुकसान मिलता है। इसलिए जरूरी है कि लोग इससे दूर रहें। सरकार स्तर पर जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए बुधवार से अभियान का आगाज भी किया गया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान को एनीमिया और नशे से मुक्त करने के लिए एक साथ दो अभियानों की शुरुआत करने का प्रयास है। इसके साथ 30 से 13 फरवरी तक चलने वाले ‘स्पर्श‘ कुष्ठ जागरुकता अभियान की शुरुआत भी करेंंगे। जिला प्रशासन की मोनिटरिंग में चलने वाले इन अभियानों में शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग और आईसीडीएस सहित अन्य विभागों का भी अहम योगदान व सहयोग रहेगा। नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को नशा से दूर रहने के लिए जागरूक करते हुए उन्हें शपथ दिलाई जाएगी। विभागीय कार्यालयों, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्रों, पुलिस थानों, पंचायती राज संस्थानों आदि को तंबाकू मुक्त एवं नशा मुक्त क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। सभी शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया जाएगा। इन संस्थाओं के 100 गज के दायरे में नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध की पालना आवश्यक रूप से सुनिश्चित की जाएगी। रात आठ बजे के बाद शराब बिक्री प्रतिबंध लगाया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. अरुण चमडिय़ा, पीआरओ सुरेश बिश्नोई सहित अन्य प्रेसवार्ता में मौजूद रहे।