5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ई-रिक्शा व साइकिल से तो कोई पैदल पहुंचा योग करने

योग के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का प्रयास...
2 min read
Google source verification
e-rickshaw

e-rickshaw

हनुमानगढ़.

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम टाउन के राजकीय एनएमपीजी कॉलेज में हुआ। इसमें कलक्टर, जिला जज व एसपी सहित अधिकांश अधिकारी ई-रिक्शा से पहुंचे तथा योग के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

दिन भर रही तपन, अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

अन्य अफसर व कर्मचारी भी साइकिल तथा पैदल योग करने पहुंचे। कलक्टर दिनेशचंद्र जैन, जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञानप्रकाश गुप्ता व एसपी यादराम फांसल ई-रिक्शा पर सात किमी का सफर कर कार्यक्रम में पहुंचे।

प्रधानमंत्री की किसानों से सीधी बात में श्रीगंगानगर के किसानों का नहीं आया नम्बर

ई-रिक्शा, साइकिल व पैदल योग करने पहुंचे अधिकारियों ने सबसे प्रदूषण कम करने का आग्रह किया। खास बात यह रही कि कलक्टर व उनकी पत्नी कौशल जैन सहित अन्य अधिकारी वापस भी ई-रिक्शा से ही घर के लिए निकले।

ए.टी.एम. को लूटने का प्रयास, शक के आधार पर पकड़े गए युवकों की पिटाई से मचा बवाल

समारोह में सीजेएम विजय प्रकाश सोनी, एडीएम प्रकाश चौधरी, जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक हरीश मित्तल, जिला परिवहन अधिकारी राजीव शर्मा, पीआरओ सुरेश बिश्नोई आदि भी ई-रिक्शा से पहुंचे। जिले के अन्य स्थानों पर भी कर्मचारी व आमजन पैदल व साइकिल के जरिए योगाभ्यास करने पहुंचे।

बीएसएफ जवानों और अधिकारियों ने किया योग

श्रीगंगानगर. विश्व योग दिवस पर सीमा सुरक्षा बल की 125 वीं वाहिनी मुख्यालय पर अधिकारियों और जवानों ने वैदिक कन्या गुरुकुल फतूही के संस्थापक स्वामी सुखानंद के सान्निध्य में योग किया किया। आम नागरिकों और बच्चों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वाहिनी के समादेष्टा (ऑपरेशन) आनंदसिंह तक्षक ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर योग एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ। वैदिक कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने योगासन एवं प्राणायाम का प्रदर्शन किया।

Read more news.....

गुस्साए किसानों ने किया नई धान मंडी का दरवाजा बंद, सरकारी खरीद का मामला

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2018 : दूसरे दिन भी जारी रहा अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन

योग भगाए रोग का नारा, मानने लगा जग सारा