25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक पर थे तीन जने सवार, ओवरटेक करते समय संतुलन बिगड़ा तो कुचला गया चालक

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/  
2 min read
Google source verification
hanumangarh accident news

बाइक पर थे तीन जने सवार, ओवरटेक करते समय संतुलन बिगड़ा तो कुचला गया चालक

बाइक पर थे तीन जने सवार, ओवरटेक करते समय संतुलन बिगड़ा तो कुचला गया चालक
- साहवा बस स्टैंड पर हादसा
- नोहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचला गया युवक
नोहर. शहर के साहवा बस स्टैंड मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचले जाने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोडकऱ मौके से फरार हो गया। अरडक़ी बस स्टैंड से साहवा बस स्टैंड की ओर जाने वाले मार्ग पर इंटरलॉक ब्लॉक से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को ऑवरटेक करते समय बाइक सवार युवकों का संतुलन बिगड़ गया।
बाइक पर तीन जने सवार थे। संतुलन बिगडऩे से बाइक चला रहा युवक ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचला गया। जबकि शेष दोनों युवक बाल-बाल बच गए। मृतक की पहचान वार्ड 24 निवासी सुनील कुमार (23) पुत्र रामस्वरूप मेघवाल के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया है। घटना के बाद साहवा बस स्टैंड मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। वहीं सोनड़ी मार्ग पर ईंट भ_े के पास जीप से टकरा कर बाइक सवार चक मेघसिंहपुरा निवासी रियासत खान (22) पुत्र जाकिर खान गंभीर घायल हो गया। उसे राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। वहां से हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया। (नसं.)


ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की मौत
नोहर. गांव मंदरपुरा में ट्रक से कुचले जाने से बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम मंदरपुरा के वार्ड 3 निवासी सलीम खान की छह वर्षीय पुत्री आरजू गली में खेल रही थी। तभी वहां से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आने से वह कुचली गई। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। खुईंया पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। मृतक बच्ची का राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। (नसं.)


मिस्त्री की मौत
संगरिया. चौटाला हाईवे पर एक होटल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आए साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान शेरगढ़ गांववासी कीकरसिंह (55) के रुप में हुई। वह चिनाई मिस्त्री था। बीती शाम साइकिल पर वह अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एंबुलेंस ने सरकारी हस्पताल डबवाली मेें उपचार के लिए पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया। सिरसा से अगा्रेहा मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना कारित करने का मामला दर्ज किया गया है। [पसं.]