संगरिया. विधायक कृष्ण कड़वा ने किसान पथ मिसिंग लिंक सड़क का शिलान्यास सोमवार सुबह गांव दीनगढ़ में किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव सहू ने बताया कि इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान रजनी मेघवाल, दीनगढ़ सरपंच प्रियंका, सरपंच यूनियन प्रधान गुरपाससिंह बराड़, पं.स. डायरेक्टर सज्जन कस्वां, भाजयुमो के सुरेंद्र तिवाड़ी, आईटी के प्रवीण ठाकर, मुकेश गुप्ता, मंडी समिति सचिव रामप्रताप, सुभाष कूकणा सहित अनेक ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।