30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा में बगावत के स्वर तेज, इस दिग्गज नेता के समर्थक बोले- पार्टी को अब खामियाजा भुगतना पड़ेगा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 13 Nov 2018, 7:02 PM IST

Rebellion in BJP hanumangadh

भाजपा में बगावत के स्वर तेज, इस दिग्गज नेता के समर्थक बोले- पार्टी को अब खामियाजा भुगतना पड़ेगा

नोहर
भाजपा के टिकट वितरण के बाद जहां विधायक अभिषेक मटोरिया समर्थकों में खुशी की लहर है। वहीं भाजपा प्रदेश मंत्री काशीराम गोदारा गुट में बगावत के स्वर बुलंद हो गए हैं। मंगलवार को भाजपा प्रदेश मंत्री काशीराम गोदारा के आवास पर सैंकड़ों की संख्या में एकत्रित समर्थकों ने उन्हें विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लडऩे का समर्थन किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी ने लगातार उनकी भावनाओं की अनदेखी की है। जिसका खामियाजा अब पार्टी को भुगतना पड़ेगा।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की ओर से जारी पहली ही लिस्ट में कार्यकर्ताओं की मंशा को दरकिनार कर दिया गया है। वर्षों से पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में सेवाएं देने वाले कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की विधानसभा चुनाव में अनदेखी कर देना किसी भी सूरत में न्यायोचित नहीं है। बैठक में काशीराम गोदारा ने कहा कि वे अपने समर्थकों की भावनाओं की कद्र करते हैं। लेकिन किसी जल्दबाजी में निर्णय लेने की बजाय वे शीघ्र ही इस बारे में घोषणा करेंगे। बैठक में महंत रामनाथ अवधूत, संतोष तिवाड़ी, पूर्व नगरमंडल अध्यक्ष वाचस्पति व्यास, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़