5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी गोदामों से अनाज लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश

- आरोपी सात दिन के रिमांड पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 2 Dec 2017, 5:19 PM IST

robbery in wheat store room

robbery in wheat store room

संगरिया. दो राज्यों के सरकारी गेहूं गोदामों से अनाज लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी पंजाब के जिला तरनतारन के रहने वाले है। शुरूआती पूछताछ में आरोपियों ने गांव चौटाला में हेफैड तथा पंजाब के अबोहर स्थित पनग्रेन गोदाम से भारी मात्रा में गेहूं लूटने की बात स्वीकार कर ली है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जिला तरनतारन निवासी दलजीत सिंह उर्फ पप्पू, सुखविन्द्र सिंह उर्फ सुक्खा, दलजीतसिंह उर्फ दीपू व देवेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। ये ट्रक चालक व मजदूर हैं।

Video : पुलिस आई तो बड़बड़ाई लाश, कोई चैन से सोने भी नहीं देता

गिरोह का मास्टरमांइड अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस चौटाला चौकी प्रभारी सुखजीतसिंह के अनुसार मुख्य आरोपी ने दर्जन भर लोगों को साथ मिलाकर एक लूट गिरोह बनाया हुआ है। तरनतारन क्षेत्र के ट्रक चालकोंं व मजदूरों को शामिल करके वारदात को अंजाम देते थे। मुख्य आरापी लूटे गए अनाज को अपने रिश्तेदार के पास उतारता था। बाद में एक तयशुदा व्यापारी के हाथ बेच देते थे। अनाज लूट का होने की जानकारी होने पर भी व्यापारी लुटेरों से अनाज खरीद किया करते।

श्रीगंगानगर की छोटी बड़ी खबरों के लिए क्लिक करें

अनाज उतरवाने के आरोपी बाप-

बेटे को भी पुलिस ने पकड़ा है। थाना सदर डबवाली के एसएचओ विनोद काजला के अनुसार आरोपियों को न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) विशेष गर्ग की अदालत में पेश कर सात दिन का पुलिस रिमांड लिया है। रिमांड के दौरान गहन पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों सहित सरगना बारे जानकारी हासिल कर गिरफ्तारी व लूट के माल, लूट में प्रयुक्त वाहनों आदि की बरामदगी की जाएगी।

Video: जामा मस्जिद से राउपीर तक निकाला गया जुलूस

यूं की चोरी

पुलिस के अनुसार अनाज के गोदाम में डकैती की प्लानिंग कन्हैया ने की। चौटाला स्थित हैफेड गोदाम की रेकी के बाद कन्हैया गैंग के साथ 25 नवंबर की शाम को चौटाला पहुंचा। वारदात में प्रयुक्त दो ट्रकों को संगरिया रोड स्थित होटल के पास खड़े किए। ट्रक चालकों के पास अपने चाचा पप्पू तथा भाई पितू को खड़ा करके अपने 9 साथियों के साथ रात करीब साढ़े 10 बजे बिजली गई तो गोदाम में चले गए। चौकीदारों को बंधक बनाया। कन्हैया चौकीदार का बाइक लेकर होटल पहुंचा। वहां खड़े ट्रकों को लेकर गोदाम में आया। ट्रकों में ९५३ थैले गेहूं भरने के बाद कन्हैया गैंग वापस तरणतारण की ओर रवाना हो गया, गेहूं अमृतसर में बेचा। अनाज के सरकारी गोदामों में डकैती की वारदात अंजाम देने के लिए गैंग के सदस्यों को कन्हैया मुंह मांगी कीमत देता। डकैती सुलझाने में सीआइए, साइबर सैल की विशेष भूमिका रही।

Video: पानी की टंकी पर चढ़ा सांड, बेहोश कर नीचे उतारा


कन्हैया गैंग है शामिल

पुलिस के अनुसार दो राज्यों के सरकारी खरीद एजेंसियों के गोदाम में डकैती करने वाले पंजाब के कन्हैया गैंग का मुखिया जिला तरणतारण के गांव कुल्ला पट्टी निवासी सरजीत उर्फ कन्हैया है। जिसने 13 लोगों को साथ लेकर गैंग बना रखा है। गैंग में सगे भाई दलजीत उर्फ पितू तथा चाचा दलजीत उर्फ पप्पू भी शामिल थे। कन्हैया छटा हुआ बदमाश है। उस पर कपूरथला, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्कां, तरणतारण में एक दर्जन से ज्यादा अनाज लूट के केस हैं। डकैती करने पर पंजाब पुलिस उस पर चोरी का केस दर्ज करती थी। छोटे अपराध के कारण उसे कुछ समय में जमानत मिल जाती। ऐसे में कानून का भय नहीं रहा। पंजाब के बाद पहली बार हरियाणा के चौटाला में वारदात अंजाम दिया।

Video: एटीएम से निकले कटे-फटे 500 के नोट