5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संगरिया की खबरें हिंदी में

- उपभोक्ता हों जागरुक - चुनाव कार्य में कोताही पर मांगा स्पष्टीकरण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 15 Dec 2017, 5:42 PM IST

sangria all news in hindi

sangria all news in hindi

Video: विधवा के साथ की शर्मनाक हरकत, अब भुगतेगा सजा

पढ़ाया कानून का पाठ
संगरिया. तालुका विधिक समिति की ओर से मजदूरों एवं किसानों को उपभोक्ता कानून की विभिन्न जानकारी देते हुए जागरुक किया गया। एडवोकेट अनिल व नेमीचंद, पीएलवी विवेककुमार ने ३५ जनों को जागरुकता अभियान में उपभोक्ता समस्याओं, वाद विवाद, सर्विस, चार्ज के बारे में जानकारी दी गई। सामान खरीदते वक्त पूरी तरह से जागरुक रहते हुए बिल लेने की सलाह दी। कहा कि यदि उपभोक्ता जागरुक होगा तो दुकानदार किसी भी तरह से उन्हें ठग नहीं पाएगा। उत्तम क्वालिटी की पूरी माप-तौल से वस्तुएं खरीद सकेगा। फिर भी किसी तरह विवाद होने की स्थिति में वह उपभोक्ता फोरम में तीस दिन से लेकर छह महीने के समय में राहत प्राप्त कर सकेगा। उन्होंने उनकी विभिन्न शंकाओं का समाधान किया। उनसे अपने आस-पड़ौस के लोगों को भी जानकारी देकर जागरुकता फैलाने का आह्वान भी किया। [पसं.]

Video: खांसी-जुकाम के रोगी बढ़े, मिले पौने सात हजार रोगी


दस बीएलओ को थमाए नोटिस
संगरिया. मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम तहत चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) उम्मेदसिंह रतनू ने दस बीएलओ को नोटिस थमा दिया है। उन्होंने उन्हें दस दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने की हिदायत दी है। रतनू ने बताया कि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं आने पर इनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। ये नोटिस भाग संख्यावार संबंधित बीएलओ भाग संख्या 138 के हरदीप सिंह, भाग संख्या 137 के बिशन सिंह, भाग संख्या 104 के प्रवीण ंिसंह, भाग संख्या 59 के संदीप सिंह चहल, भाग संख्या 51 के अनुराग शर्मा, भाग संख्या 194 के हाकम सिंह, भाग संख्या 185 के नन्दराम वर्मा, भाग संख्या 136 के मांगीलाल, भाग संख्या 98 के मनीष ग्रोवर और भाग संख्या 26 के भूपेन्द्र सिंह को दिए गए हैं। गौरतलब है कि निर्वाचन विभाग की ओर से अर्हता दिनांक १ जनवरी १८ के संदर्भ में मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण कार्र इन दिनों बीएलओ से करवाए जा रहे हैं।

Video: नहाते समय गिरने से युवक को दिखाई देना बंद

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़