5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमानगढ़ की खबरें पढ़े एक क्लिक में

- ईलाज व सार संभाल का उठाया जिम्मा - संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 27 Nov 2017, 2:41 PM IST

sangria all news in one click

sangria all news in one click

बेसहारा बुजुर्ग के बने सहारा
संगरिया. मानव सेवा माधव सेवा है। इसे चरितार्थ करते हुए अधरंग होने पर चलने-फिरने में परेशान एक बेसहारा बुजुर्ग को रविवार सुबह हरप्रभ आसरा सोसायटी के स्वयंसेवकों ने संभाला। ईलाज व सार संभाल की पूरी जिम्मेवारी उठाते हुए वे उसे ४१ आरबी पदमपुर स्थित आसरा सेवा सोसायटी में लेकर गए हैं। सेवादार मास्टर जगतारसिंह खोसा व मनजिंद्रसिंह खालसा ने बताया कि गांव मानकसर के बस स्टैंड पर बुजुर्ग गुरदेवसिंह (५०) काफी समय से रह रहा था। चौकीदारी करते हुए जैसे-तैसे अपना जीवन व्यतीत कर रहा था।

Video: हथियारों के बल पर चौकीदारों को बनाया बंधक, दीवार फांद गोदाम में घुसे लुटेरे

अब अधरंग होने के बाद वह काफी परेशान था। बेसहारा होने से उसे कोई संभालने वाला भी नहीं था। छह माह से वह चारपाई पर पड़ा हुआ था। ऐसी स्थिति में समिति स्वयंसेवकों को जैसे ही जानकारी मिली उन्होंने रविवार अलसुबह उसे संभाला और उसका सहारा बन गए। वे उसे पदमपुर अपने साधन पर लेकर गए हैं ताकि वहां उपचार के साथ-साथ उसकी सही ढंग से सार-संभाल हो सके। इस मौके पर केवलसिंह, मघरसिंह, गोरासिंह, जोरावरसिंह व अन्य सेवादार मौजूद थे।

Video: जलदाय विभाग की डिग्गीयों में जा रहा है घरो का गंदा पानी


भारत महान लोकतांत्रिक देश
संगरिया. मिशन बलजोत की ओर से संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें संयोजक एडवोकेट हरमीत बलजोत, सुरेंद्र सूच, प्रहलाद खीचड़ व जितेंद्र लोहरा, सुनील हिंगड़ा, शिवकुमार, सुरेंद्र, किरण व नंदकिशोर ने महिला अधिकार, बेटियों व महिलायों की जनकल्याणकारी योजना, सबको समान न्याय, समानता, स्वतंत्रता, शिक्षा व रोजगार , मूल अधिकार व कत्र्तव्य, गरीब वर्ग को निशुल्क कानूनी सहायता आदि की विस्तृत चर्चा उपरांत जानकारी दी गई। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। कहा कि भारत का संविधान लचीला, कठोर और कई देशों के संविधान का सार लिए हुए है। इसी वजह से भारत विश्व का महान लोकतांत्रिक देश है। सबको शांति एवं भाईचारे की भावना को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

हड्डा रोड़ी बनी सार्वजनिक गलियां, कुत्तों ने खाया बछड़े का शव

स्कूल को कचरा-पात्र भेंट
संगरिया. गांव नुकेरा में विद्यालय विद्यार्थी सेवा समिति की ओर से स्कूल में कचरा-पात्र भेंट किए गए। गौरीशंकर झोरड़ ने बताया कि राआउमावि को तीन कचरा-पत्र समिति के अध्यक्ष मनीष झोरड़ व सचिव नरेश कुमार के नेतृत्व में दिए गए। विद्यार्थियों को स्कूल स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान स्कूली स्टाफ भी मौजूद रहा।

Video: सर्दी से बढ़ेगी मिठास, खिले किसानों के चेहरे