5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में घुसकर जानलेवा हमला, साडू का बेटा भयभीत होकर गायब

- धमकाने से गायब हुआ युवक, परस्पर मामले दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 27 May 2018, 12:07 PM IST

sangria attempt to murder case

Murder karne Ke Liye Hewaniyat Ki Sari haden par

संगरिया. रंजिशवश घर आए साडू को पड़ौस के लोगों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। वहीं साडू का बेटा भयभीत होकर चार दिनों से गायब है। पीडि़त जवाहर कॉलोनी चौटाला निवासी हरबंशसिंह (५०) पुत्र टेलसिंह मजबीसिख ने शुक्रवार देर शाम थाने आकर पुलिस को बताया कि वह अपने साडू जगतारसिंह से मिलने शुक्रवार को गांव शाहपीनी गया था। उनके पड़ौसी लखासिंह वगैरा ने साडू के लड़के गुरविंद्रसिंह को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी वजह से वह चार दिनों से गायब है।

इसकी सूचना देने साडू संगरिया आ रहा था। पीछे से करीब चार बजे सायं सीरासिंह, लखासिंह, काकासिंह, गगनदीपसिंह, कुलवीरकौर, सुखदेव कौर, खुशप्रीतसिंह एक अन्य एक राय होकर हाथों में लाठियां व गण्डासियों तथा ईंट भाटे लेकर जगतार सिंह के घर में घुस गए। आते ही हरबंशसिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट कर लहुलूहान कर दिया। मौके पर आए सतनामसिंह व गुरप्रीतकौर आदि ने बचाया। जाते हुए उन्होंने उसे व जगतारसिंह के परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।

बताया कि साडू के पडौस में एक महिला का चाल चलन सही नहीं होने से ऐतराज करने पर ये लोग परिवार से रंजिश रखते हंै। इसी कारण जानलेवा हमला किया। जगतारसिंह के लड़के को इतना डराया व धमकाया कि वह घर से गायब हो गया है। उधर, सुखदेवकौर (७०) पत्नी मिलखीसिंह मजबीसिख ने अपने लडके जगसीर सिंह के साथ थाने आकर बताया कि शाम पांच बजे वह अपने लड़के जगसीर, लखवीर, काका सिंह, गगनदीपसिंह व लड़की निंद्रकौर घर के अंदर थे।

इतने में जगतार का लडका गुरविंद्रसिंह, राजू पुत्र गुरदेव मजबीसिख व चार-पांच अन्य आदमी कापा, लाठिायां आदि लेकर घर में आए। जगतारसिंह ने उसके दाएं हाथ पर कापा की चोट मारी। गुरविंद्र व राजू ने लाठियों से वार कर कपडे फाड़ दिए। शोर मचाने पर जस्सासिंह व लड़कों ने छुड़ाया तो वे भाग गए। आरोप लगाया कि उसके जंवाई वीरूसिंह से गुरविंद्र आदि ने 6 माह पहले मारपीट की थी। जिसका पता अब चला था। जंवाई अब भी बेहोशी में है। पुलिस ने दोनों पक्षों के विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसधांन एएसआई मघरसिंह को सौंपा है।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़