5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संगरिया में कब हुआ क्या जानने के लिए पढ़िये

- जलदाय विभाग की लापरवाही से लोग परेशान - ५१ छात्राओं को बांटी गर्म जर्सी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 16 Dec 2017, 4:17 PM IST

sangria news in one click

sangria news in one click

Video: आधे से ज्यादा दर्जन घरों पर मंडरा रहा है मौत का खतरा

1- संगरिया. उप तहसील ढाबां से भगतपुरा सड़क पर पाइप लाइन लीकेज होने से बना गड्ढ़ा लोगों के लिए परेशानी बन गया है। काफी दिन बीतने के बाद भी जलदाय विभाग ने इसे दुरस्त नहीं कराया। विभाग ने इस लीकेज को गड्ढ़ा खोदकर छोड़ दिया। जिससे सड़क पर गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन फंस जाते हैं। इसी तरह गांव में जोतांवाली सड़क के अलावा कई जगह पाइप लाइन लीकेज होने से पानी बिखरा है।

Video: दो दशक से खुले पड़े है नाले, मवेशी हो चुके है शिकार

ग्रामीणों ने गड्ढे से बचने के लिए खुद कांटे लकडिय़ा डाल कर उसे ढक दिया है। उज्जवला क्लब के अध्यक्ष जुगल स्वामी, ग्रामीणों कृष्ण फगोडिय़ा, महावीर स्वामी, जगदीश पंवार व अन्य ने आरोप लगाया कि विभाग को कई बार अवगत कराने पर भी कोईध्यान नहीं दिया गया। इस बारे में जब जलदाय विभाग के जेईएन मनीष हांडा से ग्रामीणों ने बात की तो लीकेज बंद करने के साधन उपलब्ध नहीं होना बताया। अब ग्रामीणों ने समस्या समाधान के लिए जल्द कलक्टर से मिलने की बात कही है।

Video: बस और बोलेरो की टक्कर में 12 जने घायल ओवरटेक करते समय हुआ हादसा


2- किशनपुरा/संगरिया. नामांकन बढ़ोत्तरी व बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संगरिया क्षेत्र के गांव किशनपुरा उत्तराधा स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में ५१ छात्राओं को गर्म जर्सी बांटी गई। अतिथि के रुप में गांव के गणमान्य बलराम स्याग, महेंद्र जाखड़, कृष्णचंद ढुकिया, श्रवण स्याग, भूपचंद व अन्य मौजूद रहे। प्रधानाध्यापिका सरलादेवी, अध्यापिका सुमन शर्मा, निर्मला, शाशि. इकबालसिंह व अन्य ने स्वेटर वितरण के लिए सहयोग राशि एकत्रित की।

Read more:-

Video: डॉक्टरों को थाने ले गई पुलिस, समझाईश कर भेजा

Video: दो दशक से खुले पड़े है नाले, मवेशी हो चुके है शिकार

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़