
अवैध डीजल व सेक्रिन पाउडर जब्त
रावतसर.
पुलिस ने क्षेत्र में हो रहे अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए बुधवार को अवैध रूप से डीजल परिवहन करते दो गाडिय़ों को जब्त किया। वहीं गाडिय़ों को सेक्रिन पाउडर ले जाते पकड़ा। पुलिस ने देर सायं तक अवैध डीजल से भरी मात्र गाड़ी चालक के खिलाफ ही मामला दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार थालड़का चौकी प्रभारी एसआई जमनसिंह एसआई ने नाकाबंदी के दौरान नोहर से रावतसर की तरफ आ रही बोलेरो पिकअप को रुकवाकर चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम भागीरथ पुत्र पुरखाराम जाट निवासी बिसरासर बताया। पिकअप की तलाशी ली तो उसमें अवैध रूप से डीजल के 13 ड्रम भरे हुए मिले। इनमें कुल 2995 लीटर डीजल भरा हुआ था।
पुलिस ने अवैध डीजल सहित पिकअप को जब्त कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं समाचार लिखे जाने तक एक अन्य बोलेरो कैम्पर में भरे अवैध डीजल व दो पिकअप में भरे सेक्रिन व लेक्टोस पाउडर सप्लाई करने के आरोपितों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया। थाना प्रभारी मुकुट बिहारी मीणा ने बताया कि जांच डीएसपी जयसिंह दईया कर रहे हैं।
अवैध रूप से डीजल परिवहन करते दो काबू
भादरा.
नोहर सर्किल के डीएसपी भूपेन्द्रसिंह जाखड़ ने मंगलवार रात्रि को एक कॉलेज के निकट रोड पर पिकअप से अवैध डीजल परिवहन कर रहे सुरेन्द्र पुत्र मानसिंह व विनोद पुत्र रामसिंह जाट निवासी हरिपुरा तहसील तारानगर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने डीजल परिवहन में प्रयुक्त पिकअप को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार पिकअप में नौ बड़े ड्रम व दो छोटे ड्रम में 2230 लीटर डीजल भरा हुआ था। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Published on:
28 Jun 2018 08:43 am
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
