4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब सामूहिक अवकाश शुरू

-धरने को पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन ने समर्थन दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

pawan uppal

•

Updated: 4 May 2018, 8:23 AM IST

holiday

संगरिया.

पंचायती राज विभाग कनिष्ठ लिपिक भर्ती व अधीनस्थ भर्ती 2013 संपूर्ण पदों पर करने की मांग लेकर मनरेगा कमचारी संघ के बैनर तले चल रही कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल सामूहिक अवकाश में बदल गई। सामूहिक अवकाश लेकर गुरुवार को पंचायत समिति कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। धरने को पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन ने समर्थन दिया है। धरनार्थियों ने कहा कि मंत्री के सकारात्मक रूख व आश्वासन के बाद प्रदेश कमेटी के निर्देश पर सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। संगठन के अध्यक्ष सुभाष सिहाग, अमनदीपसिंह, सतपाल सिंह, देवेंद्र, महेंद्र, संदीप, कुलजीत, दिनेश मिश्रा, मनु बंसल, बनवारी लाल, राजरानी, कुलदीप, सतपाल, विक्रम आदि धरने पर बैठे।


टिब्बी.

वर्ष 2013 की एलडीसी भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने तथा स्थायीकरण की मांग को लेकर मनरेगा कार्मिक संघ के सदस्यों का धरना पंचायत समिति परिसर में गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। कार्मिकों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। धरने पर संघ के जिलाध्यक्ष विजय ज्याणी, ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर जिनागल, मांगी खीचड़, रामकुमार, सुशील सींवर, अजीत झोरड़, सुशील बिश्नोई, इंद्रजीत, संतोख सिंह, अल्ताफ हुसैन आदि बैठे।


पीलीबंगा.

कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 व एसएसआर भर्ती में नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण नहीं करने के विरोध में नरेगा संविदा कार्मिक संघ का धरना गुरुवार को भी जारी रहा। पंचायत समिति प्रधान प्रेमराज जाखड़ धरनास्थल पर पहुंचे व कार्मिक संघ की मांगों को लेकर उन्हें नैतिक समर्थन दिया। पंचायतराज कर्मचारी संघ ने भी नरेगा संविदा कार्मिक संघ को उनके आंदोलन में सहयोग देने की घोषणा की। धरने पर राजीव कुमार, सूरज सोनी सहित कई सदस्य बैठे।


नोहर.

एलडीसी व एसएसआर भर्ती प्रक्रिया को पुन: आरंभ करने की मांग को लेकर पंचायत समिति के आगे चल रहा धरना गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। संघ के इस आंदोलन को पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन व ग्राम विकास अधिकारी संघ नोहर ने भी अपना नैतिक समर्थन दिया है।


इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि अगर नरेगा कार्मिक संघ की इस मांग को नहीं माना जाएगा तो वे भी आंदोलन का रुख करेंगे। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष जोशी ने बताया कि जब तक उनकी मांगों पर सहमति नहीं बनती है तब तक समस्त नरेगा कार्मिक अनिश्चिकालीन हड़ताल पर रहेंगे। धरने पर राकेश शर्मा, बनवारीलाल, वीणादेवी, सुमन, सुभाष सैनी, धर्मपाल, रामनारायण, रामस्वरूप, सुनील चौहान, राजेश गोदारा आदि बैठे।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़