5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कथित धर्मांतरण प्रकरण में दो गिरफ्तार

-डबलीराठान में पिछले साल हुआ था विवाद...
2 min read
Google source verification
crime

कथित धर्मांतरण प्रकरण में दो गिरफ्तार

हनुमानगढ़.

गांव डबलीराठान में पिछले साल कथित रूप से धर्मान्तरण करवाने को लेकर उपजे विवाद के मामले में सदर पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान बूटा सिंह (30) पुत्र सिमरजीत सिंह कम्बोज सिख निवासी नाईवाला व नवजोत सिंह (23) पुत्र नरेंद्र सिंह जटसिख निवासी डबलीराठान के रूप में हुई है। इनमें से बूटासिंह बजरंग दल जोधपुर का प्रांत सुरक्षा प्रमुख बताया जा रहा है।


सदर थाना प्रभारी जगदीश पांडर ने बताया कि 16 अगस्त 2017 को कथित रूप से धर्मांतरण को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों की ओर से परस्पर मामले दर्ज करवाए गए थे। एक पक्ष के उक्त दोनों आरोपितों को मंगलवार को पकड़ा गया। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया। एक पक्ष के कालीबंगा निवासी दीपक जांगू ने मामला दर्ज कराया था कि डबलीराठान के मदनलाल अरोड़ा, उसकी पत्नी उषा अरोड़ा, बेटा-बेटी अवैध रूप से लोगों का धर्म परिवर्तन करवाते हैं। उसे 20 हजार रुपए का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डाल रहे थे। वहीं दूसरी तरफ डबलीराठान के रितिक पुत्र मदनलाल अरोड़ा ने पर्चा बयान दिया था कि उसके घर पर सत्संग हो रहा था।


हरजोत सेठी उसकी पत्नी हरविंद्र जोत सेठी जालंधर से सत्संग के लिए आए थे। रात साढ़े नौ बजे बूटासिंह अन्य 10-15 लोग उसके घर में घुस आए और हरजोत सेठी के साथ मारपीट करने लगे। जब विरोध किया तो सभी ने मिलकर उसके परिजनों से भी मारपीट की। उक्त दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी रितिक की ओर से दर्ज कराए गए मामले में की गई है।


सिलेंडर में लगी आग
संगरिया.

हरिपुरा में मिठाई की दुकान में लगे सिलेंडर में आग लग गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पा लिया। सुभाष हलवाई की दुकान पर मंगलवार सायं अचानक सिलेंडर में पाइप लीकेज होने से आग भभक गई।


क्या था मामला


गौरतलब है कि इस विवाद को लेकर डबलीराठान का बाजार बंद रहा था। पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपे गए। एक पक्ष ने आरोप लगाया था कि ईसाई मिशनरी लालच देकर धर्मांतरण करवा रहे हैं। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने हिन्दूवादी संगठनों पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया था।