5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#Crime अंतर्राज्यीय डकैती गैंग के मुखिया सहित दो पकड़े, रिमांड पर

- चौटाला गोदाम में ९५३ थैले गेहूं चोरी मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 9 Dec 2017, 1:38 PM IST

accused arrested in sangria

accused arrested in sangria

संगरिया. पंजाब-हरियाणा की सरकारी खरीद एजेंसियों के गोदाम में लूट करने वाले अंतर्राज्यीय डकैती गैंग के मुखिया जिला तरनतारन के गांव कुल्लां निवासी सरजीत उर्फ कन्हैया (26) को सीआइए ने पकड़ ही लिया। जिस वक्त पुलिस ने उसे दबोचा वह घर के सामने खेतों में करीब सात-आठ फुट ऊंची पराली पर चारपाई डालकर सो रहा था। उसका साथी रणजीत उर्फ सुक्खा भी वहीं सोया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर गांव से करीब दस किलोमीटर दूर स्थित शहर पट्टी से तीसरे साथी गुरवीर उर्फ गोपा को भी गिरफ्त में ले लिया। शुक्रवार को अदालत में पेश कर तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Video: हालात कैसे भी लेकिन कार्य सुचारू चल रहा है...

पुलिस चौकी चौटाला प्रभारी सुखजीत ने बताया कि सीआइए टीम ने को मुखबिर से पता चला कि वह गांव में बने सरकारी स्कूल के पीछे पराळी में छुपा है लेकिन वहां नहीं मिला तो मुर्गी खाना में तलाशा पर वहां भी नदारद मिला। इसी दौरान निगरानी रख रहे सीआइए के जवान को घर के सामने खेतों में बने कोठे में कन्हैया के होने का संदेह हुआ। कोठे में नहीं मिला तो वहां पड़ी करीब सात-आठ फुट ऊंची पराळी में ढूंढते हुए लकड़ी के फट्टे के सहारा जैसे ही ऊपर चढ़े तो वहां चारपाई डाले कन्हैया रजाई में सो रहा था। उसका साथी सुक्खा वहीं पर था। शोर होने पर दोनों की आंख खुली तो उन्होंने भागने की कोशिश की पर पुलिसकर्मी ने दोनों को दबोच लिया। यह सर्च ऑपरेशन करीब दो घंटे चला। तीसरा साथी पट्टी निवासी गुरवीरङ्क्षसह टीम को घर में सोते मिला। तीनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Video: बीज के नाम पर गेहूं खरीद खुले में बेचने का आरोप!

पंजाब में 12 मामले

पुलिस के अनुसार कन्हैया पर पंजाब में 12 मामले चल रहे हैं। गांव चौटाला हैफेड गोदाम में डकैती का 13वां मामला था। पुलिस के अनुसार अनाज के गोदाम में डकैती की प्लानिंग कन्हैया ने की। चौटाला हैफेड गोदाम की रेकी के बाद कन्हैया गैंग के साथ 25 नवंबर की शाम चौटाला पहुंचा। दो ट्रकों को संगरिया रोड होटल के पास खड़े किए। ट्रक चालकों के पास अपने चाचा पप्पू तथा भाई पितू को खड़ा करके अपने 9 साथियों के साथ रात करीब साढ़े 10 बजे बिजली गई तो गोदाम में चले गए। चौकीदारों को बंधक बनाया। कन्हैया चौकीदार का बाइक लेकर होटल पहुंचा। वहां खड़े ट्रकों को लेकर गोदाम में आया। ट्रकों में ९५३ थैले गेहूं भरने के बाद कन्हैया गैंग वापस तरणतारण की ओर रवाना हो गया, गेहूं अमृतसर में बेचा। वारदात के बाद वह घर नहीं सोया। कुछ दिन वह पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित गांव खेमकरण में भी छिपा था।

Video: ईमित्र संचालकों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

ये हुआ बरामद

हैफेड गोदाम में डकैती के आरोपी जिला तरनतारन निवासी दलजीत उर्फ पप्पू, दलजीत उर्फ पितू, ट्रक चालक देवेंद्र तथा सुखङ्क्षवद्र ङ्क्षसह को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस शुक्रवार को पुन: अदालत में पेश किया। जिस पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। जबकि पांचवा आरोपी साहिब बुधवार से न्यायिक हिरासत में है। रिमांड अवधि में इनकी निशानदेही पर पुलिस 788 थैले गेहूं, वारदात में प्रयुक्त दो ट्रक बरामद कर चुकी है। शेष 165 बैग कहां है, इस बारे में पुलिस सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

Video: बस स्टेंड के सौन्दर्यकरण में भ्रष्टाचार की जांच

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़