3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: भारतीय खादय निगम द्वारा सर्मथन मूल्य पर गेहूं खरीद की तैयारियां

- कस्बे के राज्य वेयर हाउस मे पहुंचा बारदाना - अनाज मंडी मे कच्चे स्थानो पर सोलिगं के कार्य मे भी श:सय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 7 Mar 2018, 5:39 PM IST

agriculture news in hindi

agriculture news in hindi

डबली राठान (हनुमानगढ़) भारतीय खादय निगम सर्मथन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिये तैयारियों मे जुट गया है। अभी गेहूं की नयी फसल लगभग एक माह बाद मंडी मे आना शुरू होगी। गेहूं खरीद के लिये कस्बे के वेयर हाउस मे भारतीय खादय निगम के बारदाने की गांठे पहुच गयी है। राजस्थान पत्रिका को मिली जानकारी अनुसार राज्य वेयर हाउस मे विभिन्न चरणों मे पाचं सौ पचास गांठे बारदाने की आ गई है। एक गांठ मे पाचं सौ थैले (बोरी) होते है।

इस हिसाब से कुल दो लाख पहचतर हजार थैलौ का भण्डारण हो गया है। जबकि गत वर्ष निगम ने दो लाख साठ हजार थैलो की खरीद की थी। वेयर हाउस मनैजर राशिका महाना ने पत्रिका को बताया कि वेयर हाउस मे १८०० मैट्रिक टन अनाज का भण्डारण की क्षमता है।वेयर हाउस मे कुल चार गोदाम है। जिनमे तीन लाख साठ हजार थैले गेहूं का भण्डारण हो सकता है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष खरीद किये हुये गेहूं भण्डारण की निकासी की जारही है। यह कार्य बुधवार भी जारी था। सायं तक १०-१२ ट्रक गेहूं की ओर निकासी हो जाने का अनुमान है।

इस निकासी के बाद वेयर हाउस मे एक लाख से कुछ अधिक थैले ही शेष रह जायेंगे। मोसम अनुकूल रहा तो एक माह बाद अप्रैल के प्रथम पखवाड़े मे गेहूं की फसल कट कर अनाज मंडी मे आना शुरू हो जायेगी।किसान गेहूं की फसल की कटाई मशीनो से करवा कर सीधे ही बेचान के लिये मंडी मे डालता है। इस दोरान अनाज मंडी के चारों कोनों, कोमन पिङो, सोलिगं पिङ व अनाज मङी की सङके गेहूं की ढेरीयो से अट जाती है। मंडी मे उस दोरान पैर रखने की जगह भी नही मिलती।

मंडी मे कच्चे स्थानो पर लगभग १८ लाख रुपये सोलिगं के लिये स्वीकृत हुये है। कार्य कब शुरू होता। है अभी उसमे कुछ पेच है। जहां मंडी समिति सोलिगं करना चाहती है, वहां व्यापार मंडल इसे उचित नहीं मानता। व्यापार मंडल का कहना है कि अनाज मंडी मे पश्चिम दिशा पूर्व मे की गई सोलिगं के पास खाली पङे कच्चे स्थानो व प्रवेश द्वार के समीप दशिण दिशा के खाली स्थान पर ही सोलिगं होने का लाभ है। किसान व व्यापारी वर्ग का कहना है, कि खरीद का कार्य सही समय पर शुरू हो जाये तो समस्या नही रहती।

व्यापार मंडल अध्यक्ष प्यारे लाल गोयल का कहना है कि गेहूं खरीद की तैयारियां अभी आधी अधूरी है। अभी व्यापारी वर्ग को गत वर्ष खरीद कीये गेहूं की लगभाग ४०-४५ लाख रुपये की आढत का भुगतान भी भारतीय खादय निगम ने नही किया है। भारतीय खादय निगम यहां तिलम सघं के माध्यम से गेहूं की खरीद करेगा अनाज मंडी व डबली वास चुगता के गांव चकजहाना मे खरीद केंद्र बनाये गये है।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़