5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: संगरिया में कहां हुई कौनसी वारदात जानने के लिए क्लिक करें

- ओवरब्रिज पर तेज गति से हादसा - कुत्तो की लड़ाई के बाद आपस में टकराए इंसान - दो पक्षों में गोली चलने का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 6 Dec 2017, 12:27 PM IST

all news of sangria in one click

all news of sangria in one click

स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार घायल
संगरिया. यहां ओवरब्रिज पर तेज गति में जा रही एक निजी स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को गंभीर घायल कर दिया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे एएसआई सत्यपाल दहिया ने जंडवाला बिश्रोईयां (हरियाणा) निवासी घायल रमेश कुमार (२८) पुत्र सुभाषचंद्र बिश्रोई के पर्चा बयान पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है। रमेश ने पुलिस को बताया कि वह करीब साढ़े ग्यारह बजे ओवरब्रिज पर मोटरसाइकिल से संगरिया आ रहा था। अचानक तेज गति में आई एक निजी स्कूल बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित हुई बाइक घूमकर क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर बस नहीं रुकी। सड़क पर गिरने से उसके पैर व हाथ पर गंभीर चोटें आई। राहगीरों ने उसे संभाला हस्पताल पहुंचाया।

सरकारी गोदामों से अनाज लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश

कुत्तों की लड़ाई में तीन घायल
संगरिया. समीपवर्ती गांव अबूबशहर में कुत्तों की लड़ाई के बाद इंसान आपस में टकरा गए। मामला इतना बढ़ा कि एक वृद्धा समेत तीन लोग घायल हो गए। चौटाला पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल में उपचाराधीन सतपाल (30) ने बताया कि वह डबवाली में वेङ्क्षल्डग की दुकान करता है। रात करीब साढ़े 8 बजे वह कुत्ते को घुमाने गया था। वहां एक अन्य कुत्ते के साथ उसकी भिड़ंत हो गई। कुत्ते का मालिक गाली-गलौज करने लगा। उसने रोका तो वह झगड़ा करने लगा लेकिन वह घर आ गया। आरोप है कि उसके पीछे हथियारों से लैस चार लोग घर में घुस गए व पत्थर बरसाए। हमले में उसकी मां रोशनी देवी (64) तथा पड़ोसी मनप्रीत (21) घायल हो गए।

Video: एटीएम से निकले कटे-फटे 500 के नोट

खाळा विवाद में चली गोली
संगरिया. खाळा विवाद को लेकर अबूबशहर गांव में दो पक्षों में गोली चलने का मामला सामने आया है। गांववासी ने बताया कि उसकी जमीन में कुछ लोग जबरन खाळा निर्माण करना चाहते हैं। इसी रंजिशन रात में उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि तीन जनों के पास बंदूक, पिस्टल व माउजर थे। उस पर 10 गोलियां दागी पर उसने खुद को दीवार के पीछे छुपकर बचाया। इधर, दूसरे पक्ष के घायल दर्शन सिंह , हरङ्क्ष सिंह ने कहा कि उनके खाळे को कुछ लोगों ने हटा दिया। ऐतराज किया तो रात करीब साढ़े 8 बजे उन्हें खेत में घेरकर हमला कर दिया। चौटाला पुलिस चौकी एएसआई राजपालङ्क्षसह के अनुसार रुक्के मिले हैं। घायलों के बयानों के बाद आगामी कार्रवाई होगी। घायल सिरसा के सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

Video: पानी की टंकी पर चढ़ा सांड, बेहोश कर नीचे उतारा