5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: नाले में गिरे सांड को जेसीबी से निकाला

आवारा घूमते गोवंश (सांड) शहर में आमजन के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 11 Dec 2017, 4:53 PM IST

bull fell down in water tank

bull fell down in water tank

संगरिया. आवारा घूमते गोवंश (सांड) शहर में आमजन के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। प्राय: सांडों के आपस में लडऩे के फेर में व टक्कर मारने से होने वाले नुकसान सहित नाले में गिरना या रेलवे टे्रक पर गाड़ी से कटने की घटनाओं के बावजूद भी प्रशासन की नींद नहीं खुल रही। सोमवार सुबह कोर्ट रोड पर गंदे पानी के मुख्य नाले में एक सांड गिर गया। जिसे मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन की मदद से सफाई कर्मचारियों व राहगीरों ने निकाला।

Video: आओ पंख फैलाएं आकाश हमारा है

वनपाल इंद्रपालसिंह व जेसीबी चालक सन्नी ने बताया कि बालाजी दुकान के पास खुले नाले में करीब साढे ग्यारह बजे एक सांड गिर गया। लोगों व राहगीरों ने उसे निकालने के अथक प्रयास किए पर कामयाब नहीं हुए। जिस पर नगरपालिका से जेसीबी मशीन व सफाईकर्मियों को मौके पर बुलाया। उन्होंने सांड को रस्स्यिां से बांधकर जेसीबी की मदद से उठा कर बाहर निकाला। गौरतलब है कि सांड की टक्कर से रविवार को घर के आगे खड़े वृद्ध गंभीर घायल हो गए। गिरदावर तारांचद (९१) पुत्र धन्नाराम हिसार में उपचाराधीन हैं।

Video: शिक्षा विभाग में मची खलबली, जिले के पांच हजार विद्यार्थी होंगे प्रभावित

गंभीर समस्या बने निराश्रित गोवंश

शहर में निराश्रित गोवंश गंभीर समस्या बने हैं। किसी रोड या गलियों में चले जाओ, जगह-जगह गोवंश घूमते नजर आते हैं। जिनमें सांड बहुतायत में हैं। यही सांड अक्सर हादसों का कारण बन रहे हैं। कभी वाहनों के सामने आते हैं तो कभी पैदल राहगीरों को टक्कर मारकर घायल करते हैं। आपस में भिड़ते वाहनों व लोगों का नुकसान करते हैं। अनेक बार रेलगाड़ी की चपेट में आकर दर्जनों सांड काल कलवित हो चुके। अभिनव संगरिया के एडवोकेट प्रमोद डेलू का कहना है कि फिलहाल समस्या के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा। वहीं शहर में नंदीशाला शुरु नहीं हुई। यदि प्रशासन अंकुश लगाए व नंदीशाला भी शुरु हो जाए तो आवारा गोवंश से आमजन को भारी राहत मिलेगी।

Video: श्रीगंगानगर में बरसे मेघा, सुहावना हुआ मौसम

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़