5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: बनते ही बिखरी डामरीकृत सड़क

- ग्रामीणों ने जताया रोष- कार्रवाईव पुर्ननिर्माण की मांग- विधायक कोटे से ८६.४५ लाख में बनी है ये संपर्क सड़क
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 6 Dec 2017, 4:33 PM IST

constructed road in bad situation

constructed road in bad situation

Video: संगरिया में कहां हुई कौनसी वारदात जानने के लिए क्लिक करें

संगरिया. किसानों व ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत के लिए सरकार लाखों रुपए खर्च करके सड़क स्वीकृत करती है लेकिन नुमांईदे सही निर्माण नहीं कर महत्वाकांक्षी योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं। इसकी बानगी बुधवार सुबह देखने को मिली। जब गांव मोरजंडसिखान से भाई बख्तावरसिंहवाली ढाणी तक नव निर्मित लाखों रुपए की संपर्क सड़क बनते ही बिखर गई। बुधवार दोपहर मोरजंडखिान गांव में गुस्साए ग्रामीणों ने रोष प्रदर्शन कर कार्रवाई व सड़क के पुर्ननिर्माण करवाने की मांग की।

Gallery : छात्र पुलिस से भिड़े, चौक पर लगाया जाम ,फिर कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक कोटे से करीब ८६.४५ लाख रुपए में स्वीकृत अढ़ाई किलोमीटर डामरीकृत संपर्क सड़क तीन दिन पूर्व ही मंडी समिति की तरफ से ठेकेदार के कारिंदों ने बनाई थी। अमानक सामग्री लगाने से सुबह अनेक जगह बिखर गई। सड़क में ग्रिट, लुक पैर लगाते ही बाहर आ गए और नीचे बिछी मिट्टी की परतें दिखने लगी। लोगों ने कहा कि ऐसी सड़क जब तीन दिन ही नहीं चली तो आगे आवागमन में किस तरह से काम आएगी।

गुस्साए किसानों ने किए धान मंडी के दरवाजे बंद, नरमा-कपास में अवैध कटौती का आरोप

जबकि इस मार्ग पर भारी आवाजाही है। किसान अपनी कृषि जिंसे व अन्य सामान इसी मार्ग से लेकर शहर आते हैं। रोष प्रदर्शन में शामिल किसान नेता अमोलकसिंह खोसा, गुरसाहबसिंह, अंग्रेजसिंह, जगमीतसिंह, हरमीत, लखविंद्र, नाजरसिंह, जगतारसिंह, दीपसिंह व अन्य ने बताया कि यदि शीघ्र ही कार्रवाई के साथ सड़क मानक सामग्री से नहीं बनाई गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Read More:-

Video: एटीएम से निकले कटे-फटे 500 के नोट

Video: जामा मस्जिद से राउपीर तक निकाला गया जुलूस

Video : पुलिस आई तो बड़बड़ाई लाश, कोई चैन से सोने भी नहीं देता

संस्कृति बचाने के लिए संस्कृत का अध्ययन जरूरी

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़