5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: बीज के नाम पर गेहूं खरीद खुले में बेचने का आरोप!

- मंडी मजदूरों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन- लाखों क्विंटल गेहूं बिक्री पर कार्रवाई की मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 8 Dec 2017, 6:09 PM IST

dhan mandi worker demonstration in sangria

dhan mandi worker demonstration in sangria

संगरिया. किसानों से बीज के नाम पर गेहूं क्रय कर उसे खुले में गेहूं जिंस के रुप में बेचकर सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाने का आरोप एक फर्म पर लगा है। जिस पर कृषि उपज मंडी समिति सचिव ने शुक्रवार सायं फर्म की रीको इंडस्ट्रीज स्थित फैक्ट्री जाकर औचक निरीक्षण कर आवश्यक तथ्य जुटाए हैं। एफ सीआई लेबर एंड पल्लेदार यूनियन (सीटू) तथा तोला धानका मंडी मजदूर यूनियन ने इस आशय की शिकायत दोपहर में मंडी सचिव से की। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। ज्ञापन सौंपते हुए मामले में जांच उपरांत आवश्यक कारवाई करने की मांग उठाई।

Video: श्रीगंगानगर के पास कब हुआ कौनसा हादसा जानने के लिए क्लिक करें

एफ सीआई लेबर एंड पल्लेदार यूनियन (सीटू) अध्यक्ष राजेशकुमार, सचिव रामचंद्र, तोला धानका मंडी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष अमित धलोड़ व उपाध्यक्ष मुकेश धलोड़ सहित अमरसिंह धलोड़, शेलेंद्र पंवार, श्योपत तुरकिया, बिंटू खरोड़, पवन, सीताराम सहित अन्य मजदूर प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि गणेश एण्ड कंपनी रीको इंडस्ट्रीज संगरिया मंडी से किसानों की गेहूं को बीज के नाम पर खरीदकर सरकारी टैक्स का चूना लगा रहे हैं। कर चोरी करके इसी गेहूं को जिंस के रूप में जम्मू व पंजाब ट्रकों में लोड करके भेज रहे हैं। वहीं खुले बाजार में गेहूं बेचा जा रहा है।

Video: बनते ही बिखरी डामरीकृत सड़क

ट्रकों में लोड हो रही ५० किलोग्राम वजनी गेहूं के थैलों पर व्हीट सीएस एचडी ३०८६ राजस्थान स्टेट तिलहन उत्पादक सहकारी समिति लि. का टैग लगा हुआ है। मजदूरों की मानें तो उनके अनुसार अब तक करीब अढ़ाई से तीन लाख क्विंटल गेहूं इस तरह से बिक चुका। लाखों रुपए के राजस्व का सरकार को नुकसान हो चुका है। आरोप लगाया कि वे अपनी फैक्ट्री में ही गेहूं तुलवा रहे हैं जिससे मंडी में मजदूर बेरोजगार हो रहे हैं। अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर अग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Video: मजदूर के हो गए होश फाख्ता

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़