30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: 429 के प्लान में बीएसएनएल काट रहा जेब

मोबाइल डाटा चालू रहने पर कट गए 172.27 रुपए, नहीं हुई अपग्रेडेशन 4 जी की बजाए एयरटेल दे रहा है 3 जी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 8 Nov 2017, 12:25 PM IST

expensive rate of airtel plan

expensive rate of airtel plan

संगरिया. बीएसएनएल यूं तो प्रतिस्पद्र्धा करते हुए नित नए लुभावने प्लान देकर ग्राहकों को जोडऩे में जुटा है। वहीं दूसरी ओर प्लान के फेर में आधी अधूरी जानकारी से लोगों की जेबें काटने में पीछे नहीं है। प्लान में बदलाव लाने पर उसे सबके लिए अपग्रेड करने की बजाय ग्राहक को ही सावधानी बरतने की नसीहतें देकर भ्रमित किया जा रहा है। ऐसा ही 429 रुपए में अनलिमिटेड वॉइस व डाटा (एक जीबी बाद स्पीड कम) का प्लान करवा चुके एक ग्राहक के साथ हुआ। उसे मोबाइल डाटा चालू रखना भारी पड़ गया। रात भर में 172.27 रुपए डाटा के नाम पर बीएसएनएल ने काट लिए।

#weather मौसम ने बदली करवट, ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ी

३० अक्टूबर को प्लान दो दिन बाद एक नवंबर को बीएसएनएल ने बदल दिया लेकिन दोनों प्लान के लीफलेट में कहीं भी अतिरिक्त डाटा प्रयोग करने पर पैसा काटने की बात अंकित नहीं है। इस प्लान की दूसरी खामी ये भी नजर आई कि बातचीत करते समय सूचना-संप्रेषण साफ नहीं होता और बार-बार कॉल लगानी पड़ती है। कस्टमर केयर व संबंधित ने एक जीबी के बाद चार्जेज लगने की बात कहते हुए काटी रकम वापिस देने से स्पष्ट जवाब दे दिया तो ग्राहक ठगा सा रह गया। इस संबंध में जब पत्रिका ने श्रीगंगानगर प्रभारी सुरेंद्र कुमार से बात की तो बोले हां कुछ शिकायतें पहले भी मिली हैं।

Video: प्राणायाम से प्राणों की होती है रक्षा, योग ? से निरोग रहे

जयपुर ईमेल कर देते हैं, होगा तो कुछ नहीं। पीजीएम अपील अथोरिटी जयपुर सतीश चंद्र शर्मा से बात करने पर वे बोले उनके पास भी पूर्व में कई ग्राहकों की ऐसी शिकायतें आई हैं। एक नवंबर से प्लान बदलकर स्पीड घटा दी गई। लेकिन इससे पहले प्लान करवा चुके ग्राहकों को तो एक जीबी के बाद नेट यूसेज चार्जेज देने ही पड़ेंगे। जब उन्हें ऐसा बीएसएनएल प्लान चार्ट में अंकित नहीं होने तथा ऑटोमैटिक अपग्रेडेशन व ग्राहकों को इसकी पूरी जानकारी देने या एसएमएस करने के बारे में पूछा गया तो वे ध्यान से डाटा प्रयोग करने की नसीहत देते हुए बोले ये सब तो अंडरस्टुड ही होता है। वे लोग कुछ नहीं कर सकते, दिल्ली बात करें वहीं से निर्धारित अपग्रेडेशन किया जाता है।

Video: कबाडिय़ों से परेशानी, फैला रहे प्रदूषण

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग