5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: चने के आकार के बरसे ओले, छह अंगुल हुई बारिश

कई गांवों में हुई ओलावृष्टि
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 11 Dec 2017, 5:34 PM IST

Hail storm in villages

Hail storm in villages

Video: जब डीजल की जगह पंप ने दिया पानी, वायरल विडियो से वाहन चालकों में खलबली

सवा चार बजे तेज बारिश शुरु

संगरिया. मौसम ने सोमवार सायं यकायक पलटा खाया। ठंडी बयार के साथ करीब सवा चार बजे तेज बारिश शुरु हुई। क्षेत्र के कई गांवों में रुक-रुककर बरसात के अलावा शाम को चने के आकार की ओलावृष्टि हुई। गांव कीकरवाली वार्ड पंच रामनिवास ने बताया कि घरों, खेतों व गुवाड़ में छोटे ओलों का ढेर सा लग गया। बच्चे इन्हें एकत्रित करने में जुट गए। करीब छह अंगुल तक बारिश हुई है। मालारामपुरा सरपंच मनजीतकौर ने बताया कि करीब दस मिनट तक जमकर ओले बरसे। वकप्रतापनगर के किसान अमोलक खोसा, मास्टर जगतारसिंह ने बताया कि करीब दो अंगुल बरसात के साथ चने व बीच-बीच में बेर आकार के भी ओले बरसे। इस ओलावृष्टि से सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है।

Video: हमलावरों ने बैग छीना तो निहत्थे मुकाबला करने लगा पंकज, एेसे में तीन गोलियां दागी और कर दिया ढेर

रिमझिम बरसात से बढ़ी सर्दी
क्षेत्र में रविवार रात हुई वर्षा से फसलों को लाभ होगा। किसान इसे रबी में रब की मेहर मान रहे हंै, हालांकि ठंड बढ़ गई। बादलवाही व रुक-रुक कर होती बारिश व ठंडे मौसम से बाजार में रौनक कम दिखी। सोमवार को भी तड़के से रिमझिम वर्षा दिनभर होती रही। किसान नेता ज्ञानप्रकाश गोदारा, अमोलक खोसा एवं विक्रम कलैरी के अनुसार रबी फसलों के लिए बारिश फायदेमंद है। जिन खेतों में बुवाई के बाद पहला पानी नहीं लग पाया उसकी पूर्ति बरसात से हो गई है। अब उन्हें ट्यूबवैल नहीं चलाने पड़ेंगे। धीमी वर्षा से जमीन को आवश्यक नमी मिली है। पत्तियां धुलने से रोगाणु-जीवाण धुल जाते हैं। वहीं धान मंडी में तुलाई एवं उठाव प्रभावित रहा। दुकानों व घरों में लोग दुबके रहे। ठंड से बचाव खातिर गर्म पदार्थों के सेवन पर जोर रहा।

Video: श्रीगंगानगर के पास कब हुआ कौनसा हादसा जानने के लिए क्लिक करें

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़