5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: ओलावृष्टि से हुआ नुकसान, नहीं ली सुध

- मंदे के बीच भगवान की मार से किसान के माथे चिंता की लकीरें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 12 Dec 2017, 4:24 PM IST

hailing is not good for farmer

hailing is not good for farmer

संगरिया. उपखंड के अनेक गांवों में बरसात से जहां फसलों को जीवनदान मिला है वहीं चने व बेर के आकार की ओलावृष्टि ने किसानों के माथे पर चिंताओं की लकीरें खींच दी हैं। बारिश के बाद बढ़ी ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। बाजार में भी रौनक कम रही। ग्राम पंचायत मोरजंडसिखान के चक 9,10,11 एमजेडी व 13,1४ एएमपी में ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों व चने की फसल को भारी नुकसान हुआ है। जिससे किसान को मंदे की मार व पिछले तीन वर्ष से केसीसी लोन से बीमा के नाम पर हो रही सरकारी लूट के साथ अब कुदरती मार झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है।

Video: आसमानी बिजली गिरने से किसान की हुई मौत

पूर्व नहर अध्यक्ष हरचरणसिंह, किसान हरफूल सलवारा, गुरसाब सिंह दंदीवाल, सुखदेव नेहरा, जलंधर सरां, हरपाल सिंह व अन्य ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर आक्रोश जताया। वे बोले अब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या कर्मचारी प्रभावित किसानों की सुध लेने नहीं आया। सरकारी मदद तो मिलना दूर की बात जहां प्रशासनिक मुखिया ना हो तो वे किसके भरोसे उम्मीद रखें। यदि मौके पर फसलों का आकंलन हो तो राहत की कुछ तो आस रहती। उधर, उप तहसील गांव ढाबां के स्टेशन समीप एक पेड़ पर सोमवार शाम आसमानी बिजली गिर गई।

Video: डेढ़ माह तक नहीं होंगे शुभ कार्य

शहीद भगतसिंह क्लब अध्यक्ष दारासिंह गिल ने बताया कि इससे पेड़ अनेक जगह से टूट कर बिखर कर झुलस गया। सुबह से हो रही बारिश के कारण घरों में दुबके होने से जनहानि नहीं हुई। हालांकि पास के कुछ घरों में बिजली के इनवर्टर जल गए। मावठ की बारिश से गांव की खेती में कोई नुकसान नहीं है। गौरीशंकर झोरड़ के अनुसार नुकेरा, मालारामपुरा, कीकरवाली गांवों में ओलावृष्टि से अधिकांश फसलों को नुकसान पहुंचा है। शराबबंदी संयोजक विक्र्रम कलहैरी ने कहा कि गांव भाखरांवाली में जोरदार बारिश हुई। आरोप लगाया कि किसानों को २०१५ कीनरमा फसल का मुआवजा सरकार से अभी तक नहीं मिला।

Video: नाले में गिरे सांड को जेसीबी से निकाला

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़