5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: हनुमानगढ़ के आस पास की खबरें पढ़िए

- ढाबां में पेयजल लीकेज सुधारे - बच्चों को स्वेटर वितरित - विधायक कोष से ९.८९ लाख के होंगे तीन काम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 6 Dec 2017, 1:35 PM IST

hanumangarh all news in one click

hanumangarh all news in one click

1- संगरिया. उप तहसील गांव ढाबां की गलियों में पेयजल पाईप लाईनों के लीकेज की सुध जलदाय विभाग ने मंगलवार को ली है। गौरतलब है कि पत्रिका में 'लीकेज के कारण व्यर्थ बह रहा पेयजल शीर्षक से सोमवार को समाचार प्रकाशित होने के तुरंत बाद विभाग हरकत में आया। ग्रामीण व राहगीर लंबे समय से व्यर्थ बहते पेयजल के कारण कीचड़ से परेशान चल रहे थे। कनिष्ठ अभियंता (ग्रामीण) मनीष हाडा ने गांव के शहीद भगत सिंह क्लब अध्यक्ष दारासिंह गिल व ग्रामीणों को साथ लेकर मौका देखा। उसके बाद कार्मिकों से ९ बीजीपी में एक महीने से हो रहे लीकेज को सही करवाया। वहीं, सड़क पर लीकेज के कारण व्यर्थ बह रहे पेयजल को रोकने के लिए दुरुस्तीकरण का कार्य चल रहा है। क्लब व ग्रामीणों ने इसके लिए पत्रिका का आभार जताया।

Video: संगरिया की खबरों को पढ़िए एक क्लिक में


2- संगरिया. नुकेरा गांव के राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में सर्दी के मौसम में बच्चों को दानदाताओं ने स्वेटर वितरित किए हैं। गौरीशंकर झोरड़ ने बताया कि कपूरचंद अग्रवाल, नरेश गुप्ता, चेतन अग्रवाल, अनमोल, हुस्न अग्रवाल परिवारजनों ने विद्यालय के १५१ विद्यार्थियों को स्कूल गणवेश के स्वेटर बांटे। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ भी मौजूद रहा।

Video: संगरिया में कहां हुई कौनसी वारदात जानने के लिए क्लिक करें

3- संगरिया. विधायक कोष से उपखंड में ९.८९ लाख के तीन कार्य स्वीकृत हुए हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव सहू ने बताया कि श्रीकृष्ण भगवान गोशाला सालीवाला में पशु आश्रय गृह व शैड निर्माण के लिए पांच लाख रुपए, राउमावि मल्लडख़ेड़ा में वॉलीबाल कोर्ट निर्माण के लिए २.५६ लाख तथा चक ८ एनटीडब्ल्यू के वार्ड पांच में पाइप लाईन कार्य के लिए २.३३ लाख रुपए की राशि विधायक कृष्ण कड़वा ने अपने कोटे से स्वीकृत कर शीघ्र काम शुरु करने के निर्देश दिए हैं।

Video: जामा मस्जिद से राउपीर तक निकाला गया जुलूस

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़