3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: शव लेने से किया इनकार, अस्पताल में स्थापित पुलिस चौकी के बाहर धरना-प्रदर्शन

- गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग पर अड़े
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 27 Feb 2018, 5:38 PM IST

refuse to accept dead body

refuse to accept dead body

हनुमानगढ़. निजी बस के टायर तले कुचले जाने से युवक की मौत के प्रकरण में सोमवार को परिजन व ग्रामीणों ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा शव लेने से इनकार कर दिया। वे बस चालक को तत्काल गिरफ्तार करने व मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए। कुछ देर के लिए जिला अस्पताल स्थित पुलिस चौकी के बाहर धरना देकर विरोध-प्रदर्शन भी किया। बाद में मौके पर पहुंचे टाउन थाना प्रभारी ने समझाइश के बाद ग्रामीणों व परिजनों को शांत किया। इसके बाद वे शव लेने को राजी हुए।

जानकारी के अनुसार मजदूरी करने वाला महेन्द्र कुमार (18) पुत्र महावीर कुम्हार निवासी नंदराम की ढाणी रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे निजी बस नंबर आरजे 31 पीए 3894 में सवार होकर टाउन से गांव के लिए रवाना हुआ। करीब पौने आठ बजे गांव के बस स्टैंड से कुछ दूरी पर स्थित भजनलाल की ढाणी के पास बस से नीचे उतरने लगा अचानक उसकी पेंट खिड़की में फंस गई। इससे वह लडख़ड़ाकर सड़क पर गिर गया। तभी बस का पिछला टायर उसके ऊपर से निकल गया।

साथी मजदूरों ने उसे गम्भीर हालत में एंबुलेंस के जरिए राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक-परिचालक बस छोड़ मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर सहायक उप निरीक्षक लूणकरण सिंह मौके पर पहुंचे और बस को अपने कब्जे में ले थाने पहुंचाया। पुलिस ने रात को शव कब्जे में ले अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। सोमवार सुबह टाउन पुलिस पोस्टमार्टम करवाने अस्पताल पहुंची।

पोस्टमार्टम के बाद जब शव को ले जाने की बात आई तो परिजन व ग्रामीण ने बस चालक को गिरफ्तार करने व मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए। उन्होंने अस्पताल की पुलिस चौकी के आगे धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर टाउन थाना प्रभारी मोहम्मद अनवर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। उचित कार्रवाई का आश्वासन देने पर परिजन व ग्रामीण शांत हुए तथा मोर्चरी में रखे शव को ले गए। इस संबंध में टाउन पुलिस थाने में मृतक के पिता महावीर कुम्हार की रिपोर्ट पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़