5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: संगरिया की खबरों को पढ़िए एक क्लिक में

- रवेया नहीं बदला तो देना होगा इस्तीफा - एसएसपी पहुंचे हैफेड गोदाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 6 Dec 2017, 1:02 PM IST

sangria all news in one click

sangria all news in one click

सीएचसी के बाहर देखे मरीज़
संगरिया. चिकित्सकों ने सीएचसी के बाहर खुले में मंगलवार को भी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. अरविंद शर्मा के अनुसार अखिल सेवारत संघ के आह्वान पर ओपीडी बहिष्कार के चलते खुले में बैठकर ४५८ मरीजों को देखा गया। चिकित्सक स्वास्थ्य प्रबंधन सुधाने के लिए राज्य सरकार से समझौते अनुसार मांगेे पूरी नहीं होने पर नाराज हैं। वे ओपीडी का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने यदि अपना रवैया नहीं बदला तो सेवारत चिकित्सक इस्तीफा सौंपने को मजबूरन होंगे। अधिकांश मरीजों को बहिष्कार की जानकारी नहीं होने से वे एक से दूसरे कमरों में चिकित्सकों को ढूंढते व पूछताछ करते नजर आए।

Video: संगरिया में कहां हुई कौनसी वारदात जानने के लिए क्लिक करें

काउंटर पर पर्ची कटवाने, बाहर बैठे डॉक्टर को पहले पर्ची पर दवाई लिखवाने और दवा काउंटर पर दवाई लेने के लिए होड़ लगी रही। राज्य में स्वास्थ्य प्रबंधन को सुधाने के निमित्त सेवारत चिकित्सक की ३३ सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के साथ १२ नवंबर को संघ से समझौता हुआ परंतु क्रियान्विति करने के बजाए दमनात्मक व तानाशाही रवैया अपनाने से उनमें भारी रोष व्याप्त है। संघ के पदाधिकारियों को टारगेट बनाकर तबादले करना भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। चिकित्सकों के अनुसार वे तबादले व अन्य मांगों के पूरा नहीं होने तक ओपीडी का बहिष्कार जारी रखेंगे। यदि सरकार ने रवैया नहीं बदला तो सेवारत चिकित्सक मजबूरन इस्तीफा सौंपेंगे।

Video: पानी की टंकी पर चढ़ा सांड, बेहोश कर नीचे उतारा

आधा घंटा की पूछताछ
संगरिया. सीमावर्ती गांव चौटाला स्थित हैफेड गोदाम सहित राजस्थान सीमा तक एसएसपी सिरसा सिमरदीपङ्क्षसह पहुंचे। वे करीब आधे घंटे रुके और 25 नवंबर की रात हुई ९५३ थैले गेहूं लूट की पूरी जानकारी जुटाई। उन्होंने उस रात गोदाम में मौजूद चौकीदारों, सिक्योरिटी गार्ड के नॉमर्स, स्टोरकीपर ख्यालीराम तथा सदर थाना पुलिस को आमने-सामने कर सवाल पूछे। चौकीदारों से पूछा कि खुद को छुड़वाने के बाद पहली सूचना किसे दी। स्टोरकीपर ने बताया कि करीब अढाई बजे सूचना मिली तो बच्चा बीमार होने के बावजूद वह चौटाला पहुंच पुलिस को बुलाया।

Video: एटीएम से निकले कटे-फटे 500 के नोट

एसएसपी ने पुलिस से पूछा सूचना मिलने के बाद सबसे पहले क्या किया। दोनों पक्षों के सवालों के जवाब मिलने पर गोदाम में घुसने, ट्रक खड़े होने व गोदाम की जगह देखी। राजस्थान सीमा तक आकर घटना का ब्यौरा लेने के बाद वे डबवाली चले गए। मामले में पुलिस ने गुत्थी सुलझाकर तरणतारण इलाके के कन्हैया गैंग के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जो रिमांड पर हैं। मास्टर माइंड कन्हैया सहित शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Video: जामा मस्जिद से राउपीर तक निकाला गया जुलूस