30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: संगरिया की क्राइम की खास खबरें पढ़े एक क्लिक में

- ऊंटगाड़ी के नीचे आया युवक, हुई मौत - घर के भीतर से कार चोरी - शराब की बोतलों को किया जमींदोज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 6 Nov 2017, 6:05 PM IST

sangria crime news in one click

sangria crime news in one click

बीकानेर में था उपचाराधीन


संगरिया. ऊंटगाड़ी के नीचे आए युवक की उपचार के दौरान बीकानेर में मौत हो गई। मृतक की मां लीलांवाली निवासी नसीबकौर (६०) पत्नी चड़सिंह जटसिख ने इस आशय की मर्ग थाने में दर्ज करवाई। उसने पुलिस को बताया कि उसका शादीशुदा पुत्र रूपसिंह उर्फ जगरुपसिंह (३५) तीन नवंबर को ऊंटगाड़ी लेकर चक एक एलएलडब्ल्यू लीलांवाली स्थित खेत में गया था। अचानक दोपहर के वक्त खेत में ऊंट बिदकने से वह ऊंटगाड़ी के नीचे आ गया। जिससे उसके पेट में काफी गहरी अंदरुनी चोटें आई और आंत फट गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हनुमानगढ़ से बीकानेर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले की जांच एएसआई भीमसिंह कर रहे हैं।

#weather मौसम ने बदली करवट, ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ी


घर की दीवार फांदकर घुसे चोरों ने दिया अंजाम


संगरिया. घर में खड़ी कार अज्ञात लोग दरवाजा खोलकर चुरा ले गए। घटना गांव जंडवालासिखान में बीती रात हुई। जब सभी नींद के आगोश में थे। कार स्टार्ट नहीं हुई तो अज्ञात लोग उसे छोड़कर भाग गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घर के लोगों को ढूंढने पर कार एक खेत में खड़ी मिली। गांव के बलराजसिंह (४१) पुत्र मित्तसिंह जटसिख ने पुलिस को बताया कि बीती रात करीब अढ़ाई बजे वह लघुशंका के लिए उठा तो उसने अपने घर का दरवाजा खुला देखा। जैसे ही कार वाली जगह पहुंचा तो वहां कार गायब थी और पैरों के निशान दिखाई दिए।

Video: प्राणायाम से प्राणों की होती है रक्षा, योग से निरोग रहे

किसी अनिष्ठ की आशंका से अपने भाई हरमंद्र के साथ वह पैरों के निशानों का पीछा करते चले तो एक गली में जाकर घर के पास एक बाइक खड़ी मिली। जिसे लेकर वे गांव के बाहर पहुंचे तो कुलवंतसिंह के खेत के पास उन्हें रास्ते में खड़ी कार दिखाई दिए। वहां अज्ञात लोग कार स्टार्ट नहीं होने व गाड़ी व बाइक छोड़कर फरार हो गए। कार से एक ऑडियो प्लेयर गायब मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि अज्ञात चोर घर की दीवार फांदकर घर में घुसे और मुख्य दरवाजा खोलकर खड़ी कार को धक्के मारकर बाहर ले गए। जिसे बाद में खेत तक तो ले गए लेकिन वहां बंद पड़ गई। उन्होंने खेत में बरामद बाइक पुलिस के हवाले करते हुए अज्ञात चोरों को पकडऩे की गुहार लगाई है। मामले की जांच एएसआई मघरसिंह कर रहे हैं।

Video: कबाडिय़ों से परेशानी, फैला रहे प्रदूषण


बरामद अंग्रेजी शराब का निस्तारण


संगरिया. आबकारी पुलिस ने विभिन्न मामलों में बरामद अंग्रेजी शराब का निस्तारण करते हुए उन्हें जमींदोज कर दिया। आबकारी थाना प्रभारी आनंद गोदारा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सोमवार दोहपर करीब दो बजे एक्सवेटर मशीन की मदद से ४३०४ बोतल तथा ७०८४ पव्वे अंग्रेजी शराब सहित हथकढ़ शराब को क्रेश करके जमीन में दफन कर दिया गया। इस मौके पर सहायक आबकारी अध्ािकारी सहदेव रतनू व आबकारी पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Video: धुंध में दो वाहन टकराए, तीन घायल

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग