27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्वॉयफ्रेंड के साथ लाखों की नकदी और जेवरात ले उड़ी पत्नी, साथ में सो रहे पति को नहीं लगी भनक

4 मई की रात जब पीड़ित राकेश अपनी पत्नी सरोज रानी के साथ घर में सो रहा था, तो रात करीब 12 बजे उसकी नींद खुली और देखा कि उसकी पत्नी बिस्तर पर नहीं है। खोजबीन के बाद जब उसने कमरे में जाकर देखा, तो संदूक खुला हुआ था।
2 min read
Google source verification
women

(फाइल फोटो)

हनुमानगढ़। टिब्बी थाना क्षेत्र से एक बार फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने अपनी पत्नी पर घर से नकदी और कीमती जेवरात चुराकर प्रेमी के साथ फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़ित पति ने दोनों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।

पीड़ित राकेश सिंह (30), निवासी गुडिया, तहसील टिब्बी, ने कोर्ट के जरिए पुलिस में रिपोर्ट दी है कि 4 मई की रात जब वह अपनी पत्नी सरोज रानी के साथ घर में सो रहा था, तो रात करीब 12 बजे उसकी नींद खुली और देखा कि उसकी पत्नी बिस्तर पर नहीं है। खोजबीन के बाद जब उसने कमरे में जाकर देखा, तो संदूक खुला हुआ था और कपड़े बिखरे पड़े थे। उसे शक हुआ कि चोरी हुई है।

यह वीडियो भी देखें :

राकेश ने तुरंत शोर मचाया, जिस पर उसके नाना मलकीत सिंह और चाचा सुरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। तीनों ने मिलकर संदूक की तलाशी ली, जिसमें पता चला कि लगभग 1.5 लाख रुपये नकद, तीन तोला सोना और दस तोला चांदी के गहने गायब हैं।

26 मार्च को भी गहने लेकर भागी थी महिला

राकेश का कहना है कि उसे पूरी आशंका है कि यह सब उसकी पत्नी सरोज रानी ने किया है, क्योंकि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी 26 मार्च को सरोज, राजपाल उर्फ राजू निवासी सजराना, जिला फाजिल्का पंजाब के युवक के साथ फरार हो चुकी थी और तब भी वह 30 हजार रुपये, एक तोला सोना और पांच तोला चांदी लेकर भागी थी।

दोबारा घर बसाने का किया था वादा

पहली घटना के बाद पंचायत की मध्यस्थता से सरोज ने गलती स्वीकार की थी और दोबारा घर बसाने का वादा किया था। उस समय राकेश ने उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की थी। लेकिन इस बार फिर से वही घटना दोहराई गई है, जिससे राकेश सिंह ने ठगा महसूस करते हुए मामला दर्ज कराया है।

पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी

फिलहाल, पुलिस ने राकेश की शिकायत पर सरोज रानी और राजपाल उर्फ राजू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच बशीर चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल सुखचैन सिंह को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें : शिकंजी में नशा पिलाकर सहेली के भाई ने किया दुष्कर्म, रिकॉर्ड किया अश्लील वीडियो