11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस थाने के सामने बने क्वार्टर में महिला कांस्टेबल के पति ने लगाई फांसी

महिला कांस्टेबल के पति ने पुलिस थाना के सामने बने क्वार्टर में फांसी लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली।
2 min read
Google source verification
suicide

संगरिया। महिला कांस्टेबल के पति ने पुलिस थाना के सामने बने क्वार्टर में फांसी लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बावजूद परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं करवाई। जिस पर पुलिस ने मुर्दाघर से करीब 12 बजे शव परिजनों को सौंप दिया।

थानाधिकारी मोहरसिंह पूनियां ने बताया कि टिब्बी में पदस्थापित महिला कांस्टेबल मीना के पति हनुमानगढ़ टाऊन निवासी सुनील कुमार धानका ने सोमवार देर शाम को फंदा बनाकर पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।

कठोर परिश्रम कर अलवर की ऊषा ने किया ऐसा काम , अब देशभर में है पहचान

घटना का पता उस वक्त लगा जब मीना ने अपने पति को कई बार फोन किए, पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर मीना ने पुलिस थाना में फोन करके पता करने को कहा तो हादसे की जानकारी मिली।

मृतक चौटाला बाईपास स्थित एक पैट्रोल पंप पर काम करता था। मृतक की तीन साल की बेटी व सात साल का बेटा है। पुलिस कर्मियों के अनुसार दंपती के मध्य काफी प्यार था और किसी तरह की बात नहीं सुनी जो ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर करे।

घटना से पूर्व दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत हुई है। मीना सुबह बेटी को लेकर ड्यूटी पर हनुमानगढ़ और सुनील पैट्रोल पंप पर गया था। सुनीन भी स्वभाव व व्यवहार का बढिय़ा इंसान था।

करौली जिले के हिंडौन में हालात बेकाबू, विधायक आैर पूर्व मंत्री का घर फूंका, कर्फ्यू लागू

पूनियां ने बताया कि फांसी लगाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका। शव को रात में ही सरकारी अस्पताल के मोर्चरी रुप में रखवा दिया था। मंगलवार सुबह शव परिजनों के पहुंचने पर बिना कार्रवाई किए सौंप दिया। मौके पर एसआई मांगेराम, पूर्व पालिकाध्यक्ष जयपाल धारणियां, पूर्व आरएसी इंचार्ज संतराम, मृतक के भाई व अन्य परिजन थे।

फाेटाे- संगरिया अस्पताल के मुर्दाघर से शव लेकर जाते परिजन

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग