14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमानगढ़
ट्रेन के कोच से नीचे गिरी महिलाएं, रेलवे पुलिस के जवान ने दिखाई सजगता, बचाई जान
Play video

ट्रेन के कोच से नीचे गिरी महिलाएं, रेलवे पुलिस के जवान ने दिखाई सजगता, बचाई जान

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. जाखो राखे साइयां, मार सके न कोई। कुछ ऐसा ही घटित हुआ हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर। इस पूरे घटनाक्रम को देखने पर हर किसी को ‘जाखो राखे साइयां, मार सके न कोई’ कहावत को मानने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। हुआ यूं कि एक ही गांव के दस जने जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कालका-हरिद्वार ट्रेन में सफर करने को पहुंचे। अचानक गाड़ी के चलने पर इसमें सवार हो रही दो महिला व एक पुरुष ट्रेन से नीचे गिर पड़े।  
Google source verification

ट्रेन के कोच से नीचे गिरी महिलाएं, रेलवे पुलिस के जवान ने दिखाई सजगता, बचाई जान
-हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन की घटना
हनुमानगढ़. जाखो राखे साइयां, मार सके न कोई। कुछ ऐसा ही घटित हुआ हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर। इस पूरे घटनाक्रम को देखने पर हर किसी को ‘जाखो राखे साइयां, मार सके न कोई’ कहावत को मानने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। हुआ यूं कि एक ही गांव के दस जने जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कालका-हरिद्वार ट्रेन में सफर करने को पहुंचे। अचानक गाड़ी के चलने पर इसमें सवार हो रही दो महिला व एक पुरुष ट्रेन से नीचे गिर पड़े। संतुलन बिगडऩे की वजह से वह ट्रेन से नीचे गिर गए। इस दौरान ट्रेन अपनी रफ्तार पकडऩे लगी थी। तत्काल आरपीएफ थाने के कांस्टेबल ने तीनों को धक्का मारकर ट्रेन से की पहुंच से दूर किया। इससे तीनों की जान बच गई। कांस्टेबल ने तत्काल तीनों लोगों को प्राथमिक उपचार दिलाने की व्यवस्था की। गनीमत रही कि इस घटनाक्रम के दौरान तीनों को मामूली चोट ही आई। प्राथमिक उपचार देकर तीनों को रवाना कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव पक्काभादवा के दस जने गुरुवार रात को कालका-हरिद्वार ट्रेन पकडऩे को गए थे। सभी को हरिद्वार जाना था। इस दौरान ट्रेन के कोच में प्रवेश करते समय अचानक कौशल्या देवी, रुकमा देवी व एक अन्य जना नीचे गिर गए। आरपीएफ थाने के कांस्टेबल अर्जुन ने तत्काल तीनों को घसीटकर ट्रेन की पकड़ से दूर किया। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया। बाद में तीनों को रवाना कर दिया गया। जिन तीनों की जान बचाई है उनका कहना है कि सरकार कांस्टेबल अर्जुन राम को तरक्की दे। महिलाओं ने कहा कि अर्जुन नहीं होता तो शायद वह भगवान के प्यारे हो गए होते। यह घटना गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। महिलाओं के नीचे गिरने के बाद मौके पर प्लेटफार्म मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्राथमिक उपचार देने के बाद तीनों को रवाना कर दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़