25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गढ़ गंगा मेले में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया ऐसा तोहफा कि लोगों के खिल उठे चेहरे

सीएम योगी ने 20 करोड़ की लागत से अतिथि गृह, लेजर साउंड शो, मनोरंजन पार्क, श्रद्धालुओं के विश्राम हेतु टीन शेड के निर्माण का शिलान्यास किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 22 Nov 2018, 5:08 PM IST

CM Yogi

गढ़ गंगा मेले में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया ऐसा तोहफा कि लोगों के खिल उठे चेहरे

हापुड. गढ़ गंगा मेले में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिन्दुओं के इस तीर्थ स्थान के लिए कई घोषणाएं की। इस मौके पर उन्होंने 20 करोड़ की लागत से बनने वाले अतिथि गृह, लेजर साउंड शो, मनोरंजन पार्क, श्रद्धालुओं के विश्राम हेतु टीन शेड के निर्माण का शिलान्यास किया। गढ़ गंगा मेले के बारे में उन्होंने कहा कि यह हज़ारों साल पुराना महाभारतकालीन मेला है। इसका 5 हज़ार साल पुराना इतिहास है। लेकिन आज भी तंबू लगाकर श्रद्धालुओ यहां रहते हैं। यहां की दुर्दशा पर सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए अपनी सरकार में कावड़ यात्रा की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गढ़ गंगा क्षेत्र विकास की दृष्टि से आगे बढ़े ये बात केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। इस मौके पर उन्होंने ऐलान किया कि गढ़ गंगा के साथ-साथ मुज़फ्फरनगर के तीर्थ स्थल शुकतीर्थ का भी विकास किया जाएगा

यह भी पढ़ेंः शुकतीर्थ में लगने वाले कार्तिक मेले को लेकर आई धड़कनें बढ़ाने वाली खबर


सीएम योगी ऐलान किया कि अब पश्चिमी उत्त्तर प्रदेश की जनता की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नही किया जाएगा। वहीं, किसानों पर डोरे डालते हुए उन्होंने कहा कि 40 हज़ार करोड़ का गन्ना भुगतान किया जा चुका है और 6 हज़ार करोड़ का बकाया भुगतान 30 नवम्बर से पहले कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हम 119 चीनी मिल चला रहे हैं। आगे और भी बंद पड़ी चीनी मिल को जल्द शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही आने वाले समय मे गन्ने से चीनी के साथ साथ डीजल और एथेनॉल का निर्माण किया जाएगा, ताकि किसान को गन्ने का अच्छा भुगतान मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने गढ़ गंगा मेले में आए श्रद्धालुओ का अभिनंदन भी किया। योगी ने कहा कि प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा का बंदोबस्त करें।