
शादी में दोस्तों की थाली में नहीं परोसी ये चीज तो दूल्हे ने दुल्हन ले जाने से कर दिया इनकार
हापुड़। आप ने अब तक दहेज या फिर दूल्हा-दुल्हन में आपसी वजह सहमति न होने की वजह से शादी को टूटते देखा होगा, लेकिन बुधवार को हापुड़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। जहां निकाह के बाद दूल्हे के दोस्तें को खाने के दौरान रसगुल्लें न परोसे जाने से हंगामा हो गया। इतना ही नहीं दूल्हे ने दुल्हन को ले जाने से इनकार कर दिया। लड़की पक्ष ने अपनी गलती मानते हुए दूल्हे और परिजनों को बहुत समझाने का प्रयास किया। जब दूल्हा नहीं माना तो दुल्हन पक्ष ने भी बारात को बंधक बना लिया। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई।
बैंक्वेट हॉल में शादी के बाद दूल्हे के साथ दोस्तों को परोसा जा रहा था खाना
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव दस्तोई निवासी एक युवती की शादी मेरठ के थाना खरखौदा के गांव पीपली निवासी शख्स से निकाह तय हुआ था। बुधवार को पीपलीखेड़ा से बारात बुलंदशहर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आई थी। बारात के पहुंचते ही दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद निकाह की रस्में पढ़ी गई। इस दौरान बारातियों ने खाना खाया। इसके बाद दूल्हे और उसके दोस्तों को खाना परोसा गया। इस दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे की प्लेट दो रसगुल्ले परोसे, लेकिन उसके दोस्तों की थाली में रसगुल्ले नहीं परोसे। इस पर दूल्हा नाराज हो गया। इस पर दुल्हन पक्ष ने गलती मान ली।
गुस्साए दूल्हे ने दुल्हन ले जाने से कर दिया इनकार
दुल्हन पक्ष द्वारा गलती मानने व मनाने पर भी दूल्हा नहीं माना। आरोप है कि वह गाली गलौच करने लगा। इसके साथ ही दूल्हे ने दुल्हन को अपने साथ ले जाने से साफ इनकार कर दिया। दूल्हे के शांत न होने और गलती मानने पर भी हंगामा करने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे समेत बरातियों को बंधक बना लिया। जिसकी सूचना पुलिस को लगते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। वहीं दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हा शादी में बुलेट मोटरसाइकिल चाहता था, लेकिन वह न देने पर दूल्हा नाराज था। इसी के लिए उसने यह ड्रामा किया। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चली रही है। दोनों तरफ से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
20 Jun 2019 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allहापुड़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
