हापुड़ ट्रैफिक पुलिस का कहना है, "युवा इन अवैध साइलेंसर को बाइक में लगाकर सड़कों पर हुड़दंग करते हैं। इनकी आवाज से लोगों को काफी परेशानी होती है। यह अवैध हैं, इसलिए इन पर कार्रवाई जरूरी है। कई लोगों ने इन मॉडिफाई बाइक साइलेंसरों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस से शिकायत की थी। बाइक के इन अवैध साइलेंसरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।"