
हापुड़। अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप (U-19 World Cup 2020) के सेमीफाइनल (Semifinal) में मंगलवार (Tuesday) को भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) में भिड़ंत होगी। भारत और पाकिस्तान के इस मैच के लिए लोगों के दिलों की धड़कनें अभी से तेज हो गई है। भारत-पाक के इस मैच में मेरठ (Meerut) के प्रियम गर्ग (Priyam Garg) और हापुड़ (Hapur) के कार्तिक त्यागी (Kartik Tyagi) पर नजर रहेगी।
ऑस्टेलिया को हराकर सेमीफाइनल में किया था प्रवेश
भारत ने क्वार्टरफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की थी। इसमें कार्तिक त्यागी ने चार विकेट लेकर कंगारुओं को धूल चटा दी थी। इसके बाद कार्तिक त्यागी के धनोरा गांव में जमकर जश्न मना था। कार्तिक के पिता योगेंद्र त्यागी किसान हैं। योगेंद्र त्यागी ने लोगों से पैसे उधार लेकर बटे कासे क्रिकेट किट दिलाई थी। वह कार्तिक को प्रेक्टिस कराने के लिए रोज मेरठ ले जाते थे और लाते थे। सोमवार रात को योगेंद्र त्यागी के पास उनके बेटे कार्तिक का फोन आया था। उनके अनुसार, कार्तिक ने कहा था कि सभी खिलाड़ी कॉन्फीडेंट हैं और वे मैच जीतेंगे। टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।
140 से ज्यादा रफ्तार से करते हैं गेंदबाजी
बता दें कि कार्तिक त्यागी 140 से ज्यादा की स्पीड से बॉलिंग करते हैं। दक्षिण अफ्रीका में चल रहे अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में वह चार मैचों में 9 विकेट ले चुके हैं। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने 4 विकेट लेकर ऑस्ट्रलिया को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह आईपीएल 2020 के राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलेंगे। उनको 1.30 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था।
Updated on:
04 Feb 2020 10:40 am
Published on:
04 Feb 2020 10:38 am

बड़ी खबरें
View Allहापुड़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
