25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा के बाद अब यूपी उपचुनाव की बारी… तैयारियों में जुटे Jayant Chaudhary

Jayant Chaudhary: जयंत चौधरी ने हरियाणा उपचुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में आने वाले उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा यूपी में दस सीटों पर चुनाव जीत जाएगी। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 13 Oct 2024, 9:56 AM IST

Jayant Chaudhary

Jayant Chaudhary: रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी ने कहा है कि यूपी में दस सीटों पर होने वाला उपचुनाव हरियाणा की तरह ही जीतेंगे। उन्होंने कहा महात्मा गंगादास का साहित्य के क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा है। उनके विचार और लेखन को स्कूली व्यवस्था में पाठ्यक्रम के रूप में जोड़ने के लिए मंत्रालय के विशेषज्ञों को बुला सलाह की जाएगी।

‘किसानों को अच्छा लाभ दिलाना हमारा प्रयास’

दरअसल, जयंत चौधरी कुचेसर चौपला में महात्मा गंगादास की स्मृति में आयोजित दंगल में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उपचुनाव और किसान की समस्याओं पर बात की। जयंत चौधरी ने कहा, “किसानों की समस्याओं पर हमेशा हमारी नजर रहती है। किसानों को अच्छा लाभ दिलाना हमारा प्रयास है।”

यह भी पढ़ें: डासना मंदिर पहुंचे BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर, बोले-महापंचायत में लिए जाएंगे राष्ट्र हित फैसले

जयंत चौधरी ने की ओलंपिक अंडर-19 में गोल्ड विजेता रितिका की तारीफ

उन्होंने आगे कहा, “महात्मा गंगादास की स्मृति में हर साल कुचेसर चौपला पर दंगल होता है। इसमें पूरे देश के खिलाड़ी शिरकत करने आते हैं।” उन्होंने ओलंपिक में अंडर-19 में भारत को गोल्ड दिलाने वाली रितिका हुड्डा की प्रशंसा करते हुए कहा, “रितिका भी दंगल में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंची हैं। वहीं, रितिका हुड्डा ने कहा लड़कियां खेलकूद में आगे बढ़ रही हैं। परिजन साथ दें।”

यह भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी की हत्या का सामने आया यूपी कनेक्शन, ऑफिस से बाहर निकलते समय चली थीं ताबड़तोड़ गोलियां