26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल यादव ने दिया बड़ा बयान, बोले- ये शर्त पूरी हुई तो अखिलेश के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

हापुड़ में पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय संयोजक का पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 14 Nov 2018, 5:50 PM IST

Shivpal

शिवपाल यादव ने दिया बड़ा बयान, बोले- ये शर्त पूरी हुई तो अखिलेश के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

हापुड़. अपने भतीजे अखिलेश यादव से तकरार के बाद समाजवादी पार्टी छोड़कर अलग पार्टी बनाने वाले मुलायम सिंह के छोटे भाई शिवपाल यादन ने बुधवार अपने बयान से सब को चौंका दिया। अपनी अगल पार्टी बनाकर प्रदेशभर का भ्रमण कर रहे शिवाल ने हापुड़ में भतीजे अखिलेश के साथ तालमेल की बात कही। उन्होंने कहा कि हमने अपनी अलग पार्टी बना ली है। अगर गठबंधन होता है तो 50 प्रतिशत सीटों पर हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी और गठबंधन नहीं होने की हालत में हम उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: अखिलेश के हाथों में योगी ने दी यूपी के इस जिले की कमान

इस मौके पर शिवपाल यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने शहरों का नाम बदलने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि नाम बदलने से कुछ नहीं होता है। व्यस्व्था में परिवर्तन करे, तब तो सरकार ठीक है। उन्होंने आगे कहा कि यह सरकार व्यवस्था में तो कोई बदलाव कर नहीं रही है। इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। महंगाई बढ़ी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। आए दिन हत्याएं हो रही है, महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से फ़ैल है। इस सरकार को हम लोग बदलेंगे और व्यवस्था में परिवर्तन करेंगे। वहीं, राफेल डील पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भी आरोप लगे हैं, उन आरोपों की जांच से सरकार को घवराना नहीं चाहिए।

यह भी पढ़ें- नोटबंदी पर हुए खर्ज और नुकसान को जानने के बाद मोदी सरकार से उठ जाएगा विश्वास

उत्तर प्रदेश के हापुड़ के दौड़े पर पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय संयोजक का पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओ ने शिवपाल यादव का फूलों की माला पहनकर जमकर नारे लगाए। इस दौरान शिवपाल यादव ने हापुड़ तहसील चौराहे पर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।