
Surya Grahan 2019
हापुड़। वर्ष 2019 का दूसरा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) 2 जुलाई 2019 (मंगलवार) को पड़ रहा है। इससे पहले 6 जनवरी 2019 को पहला सूर्य ग्रहण पड़ा था। 2 जुलाई 2019 यानी मंगलवार को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा लेकिन यह भारत में नहीं दिखेगा।
दान का है विशेष महत्व
पंडित देवदत्त कौशिक का कहना है कि 2 जुलाई 2019 को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इस वजह से इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसका सूतक मान्य नहीं है। हालांकि, ग्रहण वाले दिन दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन ग्रहण काल समाप्त होने के बाद स्नान करके जरूरत मंद को दान करने से शुभ फल मिलता है। उनका कहना है कि स्नान करके अपने वजन के बराबर सात अनाज दान करना फलदायक होता है।
यह भी पढ़ें: Surya grahan 2019: सूर्यग्रहण खत्म होते ही करें ये आसान सा उपाय, कभी नहीं होगी पैसों की कमी
तीसरा सूर्य ग्रहण
पंडित देवदत्त कौशिक के अनुसार, साल का तीसरा सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर 2019 को पड़ेगा। यह इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। यह भारत में दिखाई देगा। इस वजह से इसका सूतक भी लगेगा। 26 दिसंबर 2019 को सूर्य ग्रहण सुबह 08:17 से 10:57 बजे तक रहेगा।
क्या होता है सूर्य ग्रहण
पृथ्वी और सूर्य के मध्य से जब चंद्रमा गुजरता है तब सूर्य ग्रहण होता है। 2 जुलाई 2019 को लगने वाला सूर्य ग्रहण अर्जेंटीना और उसके आसपास के देशों में दिखेगा। यह करीब 4 घंटे तक रहेगा। जिस वक्त यह सूर्य ग्रहण पड़ेगा, उस समय भारत में रात होगी। इस वजह से इसे भारत में देखना मुमकिन नहीं होगा।
16 जुलाई को है चंद्र ग्रहण
वर्ष 2019 को दूसरा चंद्र ग्रहण 16 जुलाई (मंगलवार) को पड़ेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में नजर आएगा। यह रात 1.31 से सुबह 4.29 तक रहेगा। इसका राशियों पर भी प्रभाव पड़ेगा।
Updated on:
21 Jun 2019 11:30 am
Published on:
19 Jun 2019 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allहापुड़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
