17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले में 5 साल में 40813 मतदाता बढ़े,29.33 युवा मतदाता होंगे निर्णायक

हरदा.जिले में बीते 5 सालों में 40813 नए मतदाता जुड़े हैं।इनमें 425595, पुरूष 219360, महिला 206229 तथा अन्य 6 हैं। 29.33 युवा वोटर्स हैं।80 साल से अधिक उम्र के 4863 मतदाता हैं। 3997 दिव्यांग मतदाता और 6 थर्ड जेंडर हैं। 517 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें 40 केंद्रों में आज भी मोबाइल नेटवर्क सुविधा नहीं है। दोनों विस में 100 पिंक पोलिंग बूथ बनेंगे। इनमें मतदान की पूरी जिम्मेदारी महिला कर्मचारी संभालेंगी। 2018 के चुनाव में संवेदनशील केंद्रों की संख्या 125 थी,इस साल यह बढ़ सकती है। 50 फीसदी से अधिक

2 min read
Google source verification

हरदा

image

Mahesh bhawre

Oct 04, 2023

 जिले में 5 साल में 40813 मतदाता बढ़े,29.33 युवा मतदाता होंगे निर्णायक

40813 voters increased in the district in 5 years, 29.33 youth voters will be decisive

बुधवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ। जिले में अब 425595 मतदाता हो गए हैं।इनमें 219360 पुरूष, 206229 महिला हैं। हरदा विस में 235975 मतदाता हैं,जिसमें 121566 पुरूष, 114404 महिला तथा 5 अन्य मतदाता हैं। टिमरनी विस में अब कुल 189620 मतदाता हैं, जिनमें 97794 पुरूष, 91825 महिला तथा 1 अन्य शामिल है।जिले में 3997 दिव्यांग मतदाता चिन्हित किए हैं।

15320 नए नाम जुड़े:

मतदाता सूची में 15320 नए नाम जुड़े हैं। इनमें 6595 पुरूष, 8720 महिला व 5 अन्य मतदाता हैं।टिमरनी विस में 7015 नए नाम जोड़े गए। इनमें 2937 पुरूष, 4077 महिला व 1 अन्य है। हरदा विस में 8305 नए नाम जुड़े। यहां पुरुष व महिला का आंकड़ा क्रमश: 3658 और 4643 तथा 5 थर्ड जेंडर है।

8796 मतदाताओं के नाम काटे:

बीते 5 सालों में मृत्यु या स्थायी रुप से कहीं और शिफ्ट हो होने के कारण 8796 मतदाताओं के नाम काटे गए। इनमें 4020 पुरूष व 4776 महिला हैं। टिमरनी विस में 4424 नाम कटे। इनमें 1840 पुरूष व 2584 महिलाओं के नाम थे। हरदा विस में 4372 नाम काटे गए। जिसमें 2180 पुरूष व 2192 महिला मतदाता शामिल है।10527 मतदाताओं ने सूची में दर्ज अपनी जानकारी में सुधार कराया। इनमें 5933 पुरूष व 4594 महिलाएं रहीं।

5 साल में ऐसे बढ़ा ग्राफ:
2018 के चुनाव के बाद जिले में 40813 वोटर्स बढ़े हैं। 2018 में जिले में कुल मतदाता 384782 थे। अब 425595 हो गए हैं।टिमरनी विस में 2018 में 170502 वोटर्स थे,अब189620 हो गए हैं। यहां 19118 मतदाता बढे। हरदा विस में 5 साल पहले कुल 214280 मतदाता थे। अब 235975 हो गए हैं। यहां 21695 नए वोटर बढ़े। टिमरनी की तुलना में हरदा में 2577 नाम बढ़े हैं।

29.33 युवा वोटर्स होंगे निर्णायक:
जिले में 18 से 19 साल की उम्र के 15627 वोटर्स हैं। इनमें 8423 पुरुष,7204 महिलाएं हैं। ये पहली बार वोट करेंगे। हरदा विस में इनकी संख्या 8304,टिमरनी में 7323 है। 20 से 29 साल के वोटर्स 109209 हैं। हरदा में इनकी संख्या 59192 व टिमरनी में 50017 है। हरदा विस में दोनों आयु वर्ग के युवाओं का औसत प्रतिशत 28.60 है। टिमरनी में यह प्रतिशत 30.23 है। जिले का औसत युवा मतदाताओं का प्रतिशत 29.33 है। 30 से 39 उम्र के हरदा विस में 62245,टिमरनी में 49391 मतदाता हैं। 40 से 49 आयु वर्ग में हरदा में 44209 व टिमरनी में 34126 वोटर्स हैं। 50 से 59 साल के हरदा में 32493 व टिमरनी में 25459 मतदाता हैं। 60से 69 साल के हरदा में 18919टिमरनी में 14837 मतदाता हैं। 70 से 79 साल में यह आंकडा हरदा में 7955 व टिमरनी में 6262 है।

दिव्यांग वोटर्स घर से डाल सकेंगे वोट:

दिव्यांग वोटर्स नियम व तय समय अनुसार आवेदन देकर घर बैठे मतदान कर सकेंगे।उन्हें फार्म 12 डी भरना होगा। पैरामीटर के अनुसार दिव्यांगता के प्रतिशत का प्रमाण पत्र देखा जाएगा। नेत्रहीन दिव्यांगों को ब्रेललिपि सिस्टम की सुविधा आयोग के नियमानुसार रहेगी।
40 मोबाइल नेटवर्क विहीन केंद्रों पर रिपीटर लगाएंगे। फारेस्ट गार्ड बाइक से रनर के रुप में अपडेट जानकारी देंगे।

इनका कहना है
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। 40813 वोटर्स बढ़े हैं। 100 पिंक पोलिंग बूथ की जिम्मेदारी महिला कर्मचारी संभालेंगी। 40 नेटवर्कविहीन केंद्रों पर रिपीटर व रनर रखेंगे। बीते चुनाव में 125 संवेदनशील मतदान केंद्र थे,अभी स्थिति अनुसार संख्या तय की जाएगी। 50 फीसदी से ज्यादा केंद्रों पर वीडियोग्राफी बेवकॉस्ट कराएंगे। दिव्यांग वोटर्स को घर बैठे मतदान की सुविधा का स्वैच्छिक विकल्प मिलेगा।

-ऋषि गर्ग,कलेक्टर,हरदा