
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर
हरदा. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने गुरुवार को परशुराम चौराहे पर चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि देश जब कहीं से टूटा ही नहीं, कहीं कोई दरार भी नहीं आई तो फिर भारत को जोडऩे के नाम पर यात्रा की नौटंकी की क्या जरूरत पड़ी। उन्होंने सलाह दी कि आप देश की चिंता छोड़ो, टिकट नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ता नेताओं के कपड़े फाड़ रहे हैं, आप उनके इन फटे कुर्ते पजामों को रफू करा दो यही बहुत है।
तोमर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह व मप्र के पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह के कार्यकाल को लेकर कहा कि 75 सालों में करीब 50 साल से ज्यादा साल तक कांग्रेस सत्ता में रही, लेकिन कोई विकास नहीं किया। चुनाव आते ही झूठ बोलने लगते हैं। अब जनता उनके झूठ को जान चुकी है, इसलिए अलग-अलग रूपों में आने लगे हैं। उन्होंने कहा भारत तेरे टुकड़े होंगे यह कहने वालों का कांग्रेस ने साथ दिया।
पूर्वजों का सपना भाजपा ने साकार किया
15 मिनट के भाषण में तोमर ने जनसंघ की स्थापना से शुरू हुई राजनीतिक यात्रा को नि:स्वार्थ बताते हुए कहा कि यह भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने, विश्वगुरु बनाने की यात्रा है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाने का उनके पूर्वजों का सपना भाजपा की केंद्र सरकार ने किया। अगले साल जनवरी में नए मंदिर में रामजी विराजेंगे। देश दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भी तिरंगा लहरा दिया है।
उन्होंनेे मोदी को फिर से पीएम बनाने की बात कही, लेकिन मप्र के सीएम पर वे कुछ नहीं बोले। लोकतंत्र में मतदाता के वोट को नेता की असली ताकत बताया। इस मौके पर कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। इससे पहले भाजपा ने प्रत्याशी कमल पटेल के नामांकन के दौरान रैली निकाली।
Published on:
27 Oct 2023 11:43 am
बड़ी खबरें
View Allहरदा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
