mp news: मध्यप्रदेश के हरदा जिले में प्रशासन एक और नवाचार करने जा रहा है, जिससे परिवार में बेटियों का महत्व बढ़े। प्रशासन स्थानीय स्तर पर ऐसे परिवारों को जिनमें एक और दो बेटियां हैं उन्हें समाजसेवी संस्थाओं, निजी अस्पताल में इलाज, बस के किराए, होटल रेस्टोरेंट में भोजन, प्राइवेट स्कूल में दाखिले, स्टेशनरी व किराना खरीदी में रियायत दिलाएगा। ऐसे 638 परिवारों को चिन्हित कर डॉटर्स क्लब बनाया है।